Prayagraj Various Post Apprentice

RRC NCR Prayagraj Various Post Apprentice Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : RRC NCR Prayagraj Various Post Apprentice Recruitment 2026 Online Form

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) प्रयागराज ने RRC NCR Prayagraj Various Trade Apprentice 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Indian Railway North Central Railway NCR Prayagraj Apprentice 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Railway Recruitment Cell (RRC NCR) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

RRC NCR Various Trade Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), उत्तर मध्य रेलवे (NCR) प्रयागराज

Only JobTalk

NCR RRC Prayagraj Various Post Apprentice Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 08 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 अगस्त 2026
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 07 अगस्त 2026
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : विभाग द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
  • सभी श्रेणी की महिलाएं (All Category Female) : ₹0/- (कोई शुल्क नहीं)
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
NCR Indian Railway RRC Prayagraj Various Trade Apprentice 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 07 जुलाई 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष
  • Railway NCR Prayagraj Apprentice Recruitment के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Railway RRC NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामकुल पदअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
Trade Apprentice1853• किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की हाई स्कूल परीक्षा में न्यूनतम 50% अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
• किसी भी मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI से उत्तीर्ण होना चाहिए।
NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2026 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
डिवीजन (Division Name)(UR)(OBC)(SC)(ST)(EWS)कुल पद
प्रयागराज (Prayagraj)2881901045269703
झांसी (Jhansi)208140773950514
आगरा (Agra)12379461929296
झांसी वर्कशॉप (JHS Workshop)9460331722226
ट्रैक मशीन लाइन (TMC/HQ)33201361082
हेडक्वार्टर (HQ NCR/PRYJ)13952332
कुल (Grand Total)7594982781351831853
Railway RRC NCR Prayagraj Apprentice Recruitment Online Form 2026 : चयन प्रक्रिया (Selection Process)
  • दोनों परीक्षाओं (10वीं और ITI) के प्रतिशत को जोड़कर उसे 2 से भाग दिया जाता है और उसी औसत (Average) के आधार पर फाइनल मेरिट बनती है।
    • उदाहरण :- यदि आपके 10वीं में 70% अंक हैं और ITI में 80% अंक हैं, तो आपका मेरिट प्रतिशत (70 + 80) / 2 = 75% होगा।
  • मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके मूल दस्तावेजों (Original Documents) की जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 10वीं की मार्कशीट, ITI का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र आदि चेक किए जाते हैं। रिक्तियों के मुकाबले 1.5 गुना उम्मीदवारों को DV के लिए बुलाया जाता है।
  • अप्रेंटिसशिप जॉइन करने से पहले उम्मीदवार को रेलवे के नियमों (संलग्न फॉर्मेट) के अनुसार एक सरकारी या रेलवे डॉक्टर से अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाकर जमा करना होता है।
NCR Prayagraj Act Apprentice Notification 2026 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • SSC (दसवीं कक्षा) या इसके समकक्ष मार्कशीट।
  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए प्रमाण पत्र (दसवीं कक्षा या इसके समकक्ष प्रमाण पत्र या जन्मतिथि दर्शाने वाली मार्कशीट या जन्मतिथि दर्शाने वाला विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र)।
  • आवेदन किए गए ट्रेड के सभी सेमेस्टर की समेकित आईटीआई मार्कशीट / अंकों को दर्शाने वाला अनंतिम राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र। एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र या NCVT/SCVT द्वारा जारी अनंतिम राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए जाति प्रमाण पत्र (अनुलग्नक “बी”, “सी” और “डी” में, जहां लागू हो), ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (अनुलग्नक “जी” में, जैसा कि पैरा 3.5, 3.6 और 3.7 में उल्लेख किया गया है)।
  • दिव्यांगजनों के आवेदकों के मामले में विकलांगता प्रमाण पत्र (अनुलग्नक – “ई” और “एफ” में, जहां लागू हो)।
  • पूर्व सैनिक कोटा के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों के मामले में सेवामुक्ति प्रमाण पत्र / सेवा प्रमाण पत्र।
  • उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि शिक्षा से संबंधित सभी प्रासंगिक प्रमाण पत्र, जैसे कि SSC/मैट्रिकुलेशन/10वीं पास और NCVT/SCVT द्वारा जारी आईटीआई ट्रेड प्रमाण पत्र, मार्कशीट सहित, SC/ST/OBC/PwBD/पूर्व सैनिक आदि, ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपलोड किए जाने हैं।
  • मूल प्रमाण पत्र आरआरसी/एनसीआर को नहीं भेजे जाने हैं और दस्तावेज़ सत्यापन के समय इनकी आवश्यकता होगी; अन्यथा आवेदक को चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महत्वपूर्ण टिप :- आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी फोटो, हस्ताक्षर और सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी नोटिफिकेशन के अनुसार मांगे गए सही फॉर्मेट (JPG/PDF) और दिए गए साइज (KB) में तैयार हों ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

Prayagraj Various Trade Apprentice 2026 Online Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Railway RRC NCR Prayagraj Various Post Apprentice Recruitment 2026 के लिए 08 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Railway Recruitment Cell (RRC NCR) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt. No. : RRC/NCR/Act. Apprentice 01/2026) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteRRC NCR Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link