BHEL Project Engineer and Project Supervisor

BHEL Project Engineer and Project Supervisor Recruitment 2027 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : BHEL Project Engineer and Project Supervisor Recruitment 2027 Apply Online for 64 Posts

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने Project Engineer Grade-II and Project Supervisor Grade-III Recruitment 2027 के कुल 64 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन, बेंगलुरु में फिक्स्ड टेन्योर अपॉइंटमेंट (FTA) के आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर (FTA Grade-II), प्रोजेक्ट सुपरवाइजर (FTA Grade-III) और हिंदी ट्रांसलेटर के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL), Electronics Division, Bengaluru की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

BHEL FTA Recruitment 2027 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)

Only JobTalk

Bharat Heavy Electricals Limited BHEL FTA Project Engineer, Project Supervisor and Hindi Translator Recruitment 2027 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 23 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 दिसंबर 2026
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 07 दिसंबर 2026
  • डाक द्वारा हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 10 दिसंबर 2026
  • निर्दिष्ट दूरदराज के क्षेत्रों से डाक प्राप्ति की अंतिम तिथि : 12 दिसंबर 2026
  • साक्षात्कार (Interview) आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹236/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन SBI Collect का उपयोग करके किया जा सकता है।
BHEL FTA Recruitment 2027 Notification :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 01 नवंबर 2026 से मान्य की जाएगी।
  • पोस्ट कोड FTA01 से FTA06 के लिए : अधिकतम 32 वर्ष।
  • पोस्ट कोड FTA07 और FTA08 के लिए : अधिकतम 36 वर्ष।
  • Recruitment के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Bharat Heavy Electricals Limited BHEL Recruitment 2027 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पोस्ट कोडपद का नामशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
FTA01Project Engineer – Quality (Electronics & Electrical)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक B.E./B.Tech डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही पावर प्लांट या ट्रैक्शन उपकरणों से संबंधित इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की क्वालिटी इंस्पेक्शन का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA02Project Engineer – Quality (Mechanical)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक B.E./B.Tech डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही पावर प्लांट या ट्रैक्शन उपकरणों से संबंधित मैकेनिकल उपकरणों की क्वालिटी इंस्पेक्शन का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA03Project Engineer – Factory Services (Civil)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक B.E./B.Tech डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही बड़े औद्योगिक या इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में RCC स्ट्रक्चर, स्ट्रक्चरल स्टील फैब्रिकेशन/इरेक्शन या पाइलिंग कार्य का 02 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA04Project Supervisor – Factory Services (Civil)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही औद्योगिक/इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में RCC स्ट्रक्चर, स्ट्रक्चरल स्टील वर्क या पाइलिंग से जुड़ी सिविल कंस्ट्रक्शन गतिविधियों का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA05Project Supervisor – Factory Services (Electrical)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, HT/LT पावर डिस्ट्रीब्यूशन या सबस्टेशन उपकरणों का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA06Project Supervisor – System Testingकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही DCS, PLC, SCADA, ट्रैक्शन सिस्टम और संबंधित कंट्रोल पैनल की टेस्टिंग या मेंटेनेंस का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA07Project Supervisor – Traction Site Servicesकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही रेलवे प्रोपल्शन सिस्टम, AC EMU, MEMU या मेट्रो सिस्टम के इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग या AMC का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
FTA08Hindi Translator – Rajbhashaकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी में परास्नातक (M.A.), या स्नातक स्तर पर हिंदी के साथ अंग्रेजी में परास्नातक, या हिंदी और अंग्रेजी में परास्नातक, अथवा मुख्य विषयों के रूप में हिंदी और अंग्रेजी के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद कार्य का 02 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • महत्वपूर्ण नोट:-
    1. शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव की गणना 01 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
    2. सामान्य, OBC एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक निर्धारित हैं।
    3. SC एवं ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक निर्धारित हैं।
    4. अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव को मान्य कार्य अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।
    5. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता एवं अनुभव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांच लें।
BHEL Project Engineer, Project Supervisor and Hindi Translator Recruitment 2027 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
पद / विभाग का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर – क्वालिटी (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल)112116
प्रोजेक्ट इंजीनियर – क्वालिटी (मैकेनिकल)100001
प्रोजेक्ट इंजीनियर – फैक्ट्री सर्विसेज (सिविल)100001
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर – फैक्ट्री सर्विसेज (सिविल)100001
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर – फैक्ट्री सर्विसेज (इलेक्ट्रिकल)000101
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर – सिस्टम टेस्टिंग312118
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर – ट्रैक्शन साइट सर्विसेज184128345
हिंदी ट्रांसलेटर – राजभाषा (FTA Grade-III)100001
कुल योग2661611564
BHEL Project Engineer Grade-II and Project Supervisor Grade-III Recruitment 2027 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

BHEL FTA भर्ती 2027 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय निम्नलिखित निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही, आवेदकों को डाक द्वारा भेजने के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और लागू शुल्क रसीद भी सुरक्षित रखनी चाहिए:

  • जन्मतिथि (Date of Birth) के प्रमाण के रूप में कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र
  • इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा की सभी मार्कशीट
  • अर्हक डिग्री या डिप्लोमा प्रमाण पत्र (Qualifying Degree or Diploma Certificate)
  • हिंदी ट्रांसलेटर आवेदकों के लिए प्रासंगिक हिंदी / अंग्रेजी योग्यता प्रमाण पत्र
  • अतिरिक्त योग्यता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (Work Experience Certificate)
  • नियोक्ता (Employer) की ओर से जारी ऑफर लेटर या जॉइनिंग लेटर
  • सेवा अवधि के प्रमाण के रूप में पहली और अंतिम सैलरी स्लिप (First and Last Salary Slips)
  • CGPA / OGPA / DGPA रूपांतरण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • SC / ST / OBC / EWS / PwD / भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • OBC नॉन-क्रीमी लेयर अंडरटेकिंग (यदि लागू हो)
  • सरकारी / पीएसयू (PSU) कर्मचारियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (No Objection Certificate – NOC) (यदि लागू हो)
  • लागू आयु सीमा में छूट का प्रमाण पत्र (Age Relaxation Certificate)
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी (Printed Online Application Form)
  • SBI Collect शुल्क भुगतान रसीद (यदि लागू हो)

महत्वपूर्ण निर्देश: उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए और शॉर्टलिस्ट होने पर साक्षात्कार के चरण में सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) प्रस्तुत करने होंगे।

BHEL Project Engineer and Project Supervisor Online Form : 💸 वेतनमान (Monthly Remuneration)

चयनित उम्मीदवारों को 02 वर्ष के अनुबंध के दौरान निम्नलिखित मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा

पद का नामप्रथम वर्ष का वेतनद्वितीय वर्ष का वेतन
प्रोजेक्ट इंजीनियर (FTA Grade-II)₹84,000 प्रति माह₹88,000 प्रति माह
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर (FTA Grade-III)₹45,000 प्रति माह₹48,000 प्रति माह
हिंदी ट्रांसलेटर (FTA Grade-III)₹45,000 प्रति माह₹48,000 प्रति माह

इसके अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों को स्वयं और आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए ₹5 लाख तक के मेडिक्लेम पॉलिसी प्रीमियम की प्रतिपूर्ति (Reimbursement) भी मिलेगी।

BHEL Project Engineer and Project Supervisor Bharti 2027 : 👨‍💻 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:

  1. आवेदन की जांच और शॉर्टलिस्टिंग :- यदि आवेदकों की संख्या रिक्तियों के 10 गुना से अधिक होती है, तो योग्यता परीक्षा (डिग्री/डिप्लोमा) में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) :- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) :- साक्षात्कार के समय सभी मूल शैक्षणिक, अनुभव और जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
Online Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Bharat Heavy Electricals Limited BHEL, Electronics Division, Bengaluru Project Engineer (FTA Grade-II), Project Supervisor (FTA Grade-III) & Hindi Translator Bharti 2026 Notification के लिए 23 नवंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL), Electronics Division, Bengaluru की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt No. FTA 02/2026) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।

प्रिंट किए गए आवेदन पत्र और SBI Collect शुल्क रसीद को एक लिफाफे में रखकर 10 दिसंबर 2026 तक निम्नलिखित पते पर डाक से भेजें :-

    डाक भेजने का पता -
    AGM (HR),
    Bharat Heavy Electricals Limited,
    Electronics Division, P. B. No. 2606,
    Mysore Road, Bengaluru - 560026

    (नोट :- लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “Application for Appointment as Project Engineer/Supervisors on Fixed Tenure Basis – [FTA Code]” लिखना अनिवार्य है।)

    🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
    Apply OnlineClick Here
    Download NotificationClick Here
    Photo Maker / Sign Resizer Age Calculator & More Important ToolsOnly JobTalk Tools
    Follow OnlyJobTalkTelegram | WhatsApp | X (Twitter) | Instagram | Facebook
    Official WebsiteBHEL Official Website
    Picture of Vipin Bankhede

    Vipin Bankhede

    Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
    Secret Link