Agniveer Vayu Intake 02/2027

Indian Air Force IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : Indian Air Force IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Recruitment 2026 Apply Online

भारतीय वायुसेना (IAF) ने Indian Airforce Agniveer Intake 02/2027 Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Agnipath Vayu Agniveer Intake 02/2027 Batch Recruitment 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 06 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Indian Airforce (IAF) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Agniveer Vayu Intake 02/2027 Vacancy 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

भारतीय वायुसेना अग्निपथ वायु अग्निवीर योजना

Only JobTalk

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 02/2027 Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 06 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2026
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2026
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : 22-23 सितंबर 2026
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹550/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹550/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
Indian Airforce Agniveer Notification 02/2027 Recruitment :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • न्यूनतम आयु : 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 22 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 01/07/2005 से 01/01/2010 के बीच होना चाहिए।
  • Indian Airforce Agniveer Vayu Intake 02/2027 Exam के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Indian Airforce Vayu Agniveer Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
Agniveer Vayu Intake 02/2027विज्ञान विषय (Science Subjects) के लिए :-
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी (Physics) और अंग्रेजी के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अथवा
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 50% अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अथवा
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ गैर-व्यावसायिक विषय भौतिकी और गणित के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स होना चाहिए।।

• विज्ञान विषय के अलावा अन्य विषयों (Other Than Science Subjects) के लिए :-
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अथवा
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स होना चाहिए।
Indian Airforce Benefits of Agniveer (Agnipath) Recruitment 2026 : अग्निपथ योजना के लाभ और वेतन (Benefits & Salary Package)

अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को 4 साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिलेगा।

  • जीवन बीमा (LIC) :- अग्निवीरों को भारतीय वायुसेना में उनके कार्यकाल के दौरान 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • कौशल प्रमाण पत्र (Skill Certificate) :- समयावधि पूरी होने के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर को एक कौशल प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • अवकाश (Leave) :- वार्षिक 30 दिन की छुट्टी और चिकित्सा सलाह के आधार पर सिक लीव (Sick Leave)।
  • रेगुलर कैडर :- 4 साल बाद अधिकतम 25% अग्निवीरों को भारतीय वायुसेना के नियमित कैडर (Regular Cadre) में नामांकित किया जाएगा।
वर्ष (Year)मासिक पैकेज
(Monthly Package)
इन-हैंड सैलरी
(In Hand)
30% अग्निवीर कॉर्पस फंड
पहला वर्ष₹ 30,000/-₹ 21,000/-₹ 9,000/-
दूसरा वर्ष₹ 33,000/-₹ 23,100/-₹ 9,900/-
तीसरा वर्ष₹ 36,500/-₹ 25,580/-₹ 10,950/-
चौथा वर्ष₹ 40,000/-₹ 28,000/-₹ 12,000/-

नोट :- 4 साल बाद अग्निवीर के रूप में बाहर निकलने पर ₹ 11.71 लाख का सेवा निधि पैकेज (Seva Nidhi Package) + कौशल प्राप्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Indian Airforce Agniveer Intake 02/2027 Online Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • 10वीं की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पते का प्रमाण (Address Details)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Eligibility Documents)

महत्वपूर्ण टिप :- आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी फोटो, हस्ताक्षर और सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी नोटिफिकेशन के अनुसार मांगे गए सही फॉर्मेट (JPG/PDF) और दिए गए साइज (KB) में तैयार हों ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

Airforce Agniveer Vayu Intake 02/2027 Online Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Indian Airforce Agniveer Vayu Intake 02/2027 Recruitment 2026 Notification के लिए 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Indian Airforce (IAF) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (AGNIVEERVAYU INTAKE 02/2027) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteIAF Official Website

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link