Agniveer Apprentice

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: Apply Online Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 – Apply Online

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 05 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Indian Navy की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Indian Navy Recruitment 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

भारतीय नौसेना (Indian Navy)

Only JobTalk

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 05 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 29 जून 2026
  • फॉर्म में सुधार (Correction Window) करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2026 तक
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • स्टेज-I INET परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : अगस्त 2026
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹550/- + 18% GST
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • उम्मीदवारों का जन्म निम्नलिखित तिथियों के बीच होना चाहिए –
बैच (Batch)जन्म तिथि (Date of Birth)
01/2027 बैच01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009
02/2027 बैच01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009
  • Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Agniveer Apprentice Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
Indian Navy Agniveer (Apprentice)• उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculation) पास की हो।
• AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण किया हो।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Notification : वेतन और पैकेज (Salary & Pay Package)

अग्निवीर योजना के तहत 4 साल की सेवा के दौरान उम्मीदवारों को शानदार वेतन और भत्ते दिए जाएंगे

वर्ष (Year)मासिक वेतन (Monthly Package)इन-हैंड सैलरी (70%)अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%)
पहला वर्ष₹30,000₹21,000₹9,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹23,100₹9,900
तीसरा वर्ष₹36,500₹25,550₹10,950
चौथा वर्ष₹40,000₹28,000₹12,000

(4 वर्ष पूरे होने पर उम्मीदवार को लगभग ₹10.04 लाख की सेवा निधि (Seva Nidhi) दी जाएगी। इसके अलावा ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर भी मिलेगा।)

Indian Navy Agniveer Online Form 2026 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • लाइव फोटो
  • हस्ताक्षर (रनिंग हैंड)
  • 10वीं की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 : 👨‍💻 फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
लिंग (Gender)1.6 किमी दौड़
(1.6 Km Run)
उठक-बैठक
(Squats)
पुश-अप्स
(Push-ups)
बेंट नी सिट-अप्स
(Bent Knee Sit-ups)
पुरुष (Male)6 मिनट 30 सेकंड201515
Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 के लिए 05 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Indian Navy की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteIndian Navy Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.