ICSIL Data Entry Operator DEO

ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment 2026 Apply Online for 20 Posts

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने आउटसोर्सिंग के आधार पर Data Entry Operator DEO के 20 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Intelligent Communication Systems India Ltd. ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment 2026 Notification के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Intelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ICSIL DEO Post Recruitment 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL)

Only JobTalk

ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 15 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे से
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर 2026
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : विभाग द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹590/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹590/-
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹590/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 18 अक्टूबर 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : लागू नहीं (N/A)
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • ICSIL DEO Post Recruitment 2026 Notification के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामकुल पदअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
Data Entry Operator
(DEO)
20• भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
• कंप्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए, विशेषकर एक्सेल (Excel), टैली (Tally) और अकाउंट्स (Accounts) का।
ICSIL Data Entry Operator DEO Online Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • 10वीं की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पते का प्रमाण (Address Details)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Eligibility Documents)

महत्वपूर्ण टिप :- आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी फोटो, हस्ताक्षर और सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी नोटिफिकेशन के अनुसार मांगे गए सही फॉर्मेट (JPG/PDF) और दिए गए साइज (KB) में तैयार हों ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

ICSIL Data Entry Operator DEO Notification 2026 Online Form : चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण नियम (Selection Process & Terms)
  1. शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू: यदि प्राप्त आवेदनों की संख्या बहुत अधिक होती है, तो उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का चयन उनके आयु, योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की जांच और विभाग के साथ इंटरव्यू/इंटरैक्शन के आधार पर होगा।
  2. नौकरी का स्थान: चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली/एनसीआर (Delhi/NCR) में कहीं भी तैनात किया जा सकता है और उन्हें विभाग की आवश्यकतानुसार शिफ्ट (Shift) में भी काम करना पड़ सकता है।
  3. दस्तावेज सत्यापन: इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को जन्म तिथि (10वीं की मार्कशीट), योग्यता और अनुभव के सभी मूल (Original) दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही सभी दस्तावेजों की 1 सेट फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होगी।
  4. नाम में समानता: आवेदन पत्र में उम्मीदवार का विवरण 10वीं के सर्टिफिकेट, पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड के समान होना चाहिए।
  5. सिक्योरिटी डिपॉजिट: चयनित उम्मीदवारों के वेतन से 15 दिनों का वेतन सिक्योरिटी के तौर पर काटा जाएगा (पहले महीने 50% और दूसरे महीने 50%)। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने और विभाग से ‘नो ड्यूज’ (No Dues) सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसे बैंक ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा।

नोट :- किसी भी जानकारी के गलत या भ्रामक पाए जाने पर उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

सहायता के लिए संपर्क (Contact for Queries) फ्रंट डेस्क ऑफिसर, ICSIL एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, फर्स्ट फ्लोर, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020 फोन नंबर: 011-40538951

ICSIL Data Entry Operator DEO Bharti 2026 : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Intelligent Communication Systems India Ltd. ICSIL Data Entry Operator DEO Recruitment 2026 Notification के लिए 15 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Intelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt. No: ICSIL/RC/10-A/ICSIL/DCCWS/ DEO/2026-27) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram | WhatsApp | Arattai | Instagram | Facebook
Official WebsiteICSIL Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link