Navy Agniveer

Indian Navy Agniveer MR Musician 02/2026 Download Admit Card

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : Indian Navy Agniveer MR Musician 02/2026 Apply Online Form

भारतीय नौसेना (Nausena Bharti) ने Agniveer MR Musician 02/2026 (July 2026 Batch) Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Navy Agniveer MR Musician 02/2026 Batch Notification 2026 परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Indian Navy (Nausena Bharti) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Navy MR Agniveer Musician 02/2026 Batch से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

भारतीय नौसेना (Nausena Bharti)

Only JobTalk

Navy Sailor Entry Matric Musician Recruit MR 02/2026 July 26 Batch Recruitment : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 11 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2026
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : 09/05/2026
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द ही सूचित की जाएगी (अनुमानित जून 2026)
  • प्रशिक्षण शुरू होने की तिथि : जुलाई 2026 (INS Chilka में)
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹0/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
Navy MR Agniveer Musician Recruitment :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2004 31 दिसंबर 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
  • Navy MR Agniveer Musician Notification 2026 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Navy MR Agniveer Musician Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामशैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
Navy Agniveer MR Musician🔸किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण होना चाहिए।
Navy MR Agniveer Musician Batch 2026 : 👩🏻‍🔬 चिकित्सा मानक (Medical Standards)

शारीरिक मानक (Physical Standards)

  • न्यूनतम ऊंचाई (Height):
    • पुरुष उम्मीदवार : 157 सेमी
    • महिला उम्मीदवार : 152 सेमी
  • सीना (Chest) : सीने का न्यूनतम विस्तार (फुलाव) 5 सेमी होना अनिवार्य है।
  • वजन (Weight) : वजन, लंबाई और आयु के अनुपात (BMI) के अनुसार होना चाहिए।

2. दृष्टि मानक (Visual Standards)

नौसेना में भर्ती के लिए आंखों की जांच सख्त होती है :

  • बिना चश्मे के (Without Glasses) : 6/60 (दोनों आंखें)
  • चश्मे के साथ (With Glasses) : 6/9 (बेहतर आंख) और 6/24 (खराब आंख)
  • नोट : स्थायी कलर ब्लाइंडनेस या भेंगापन (Squint) होने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

3. सामान्य स्वास्थ्य मानदंड (General Health)

  • श्रवण शक्ति (Hearing) : उम्मीदवार की सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए।
  • दांत और मसूड़े : दांत और मसूड़े स्वस्थ होने चाहिए और पर्याप्त संख्या में ‘डेंटल पॉइंट्स’ होने चाहिए।
  • हड्डियां और जोड़ : शरीर में किसी भी प्रकार का फ्रैक्चर, पुरानी चोट या हड्डियों की विकृति नहीं होनी चाहिए। घुटने आपस में नहीं टकराने चाहिए (Knock Knee) और तलवे सपाट (Flat Foot) नहीं होने चाहिए।
  • मानसिक स्वास्थ्य : उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की मानसिक बीमारी या मिर्गी के दौरे आदि की समस्या नहीं होनी चाहिए।

4. टैटू नीति (Tattoo Policy)

  • शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू की अनुमति नहीं है।
  • अपवाद : केवल हाथ के अंदरूनी हिस्से (कोहनी से कलाई तक) और हथेली के पीछे वाले हिस्से पर छोटे टैटू की अनुमति कुछ विशेष परिस्थितियों में दी जा सकती है।

5. लिंग (Gender) और वैवाहिक स्थिति

  • इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षण के दौरान गर्भावस्था (Pregnancy) अयोग्यता का कारण बनेगी।
Navy MR Agniveer Musician Recruitment 2026 Form : 👨‍💻 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
  • शार्टलिस्टिंग : भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को शोलिस्टिंग मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंको ‘के आधार पर की जायगी। केवल वेध संगीत प्रमाण पत्रो (डिग्री/डिप्लोमा/ग्रेड/प्रीतियोगता प्रमाण पत्रो) रखने वाले उम्मीदवारों को शार्टलिस्टिंग में शामिल किया जायगा। जिन उम्मीदवारों को मेट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र में ग्रेड दिए गए हैं, उन्हे संबन्धित बोर्ड द्वारा अनुमोदित रूपान्तरण सूत्र के अनुसार अंकों में परिवर्तित करना होगा। है, आधिकारिक तौर पर घोषित रूपान्तरण सूत्र की प्रति भी अपलोड करनी होगी, अन्यथा इसके अभाव में उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। भर्ती प्रकिया के लिए उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग अखिल भारतीय योग्यता के आधार पर की जायगी।
    नोट- मैट्रिक में समान प्रतिशत वाले उम्मीदवारों के कारण शोलिस्टि किए गए उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों से ज्यादा होने की स्थिति में, पहले जन्म वर्ष वाले उम्मीदवारों (यानी भर्ती के लिए कम संभावना वाले) को शोलिस्टि किया जाएगा।
  • भर्ती प्रक्रिया : चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए कॉल-अप लेटर जारी किया जाएगा, जिसमे शारीरिक फ़िटनेस परीक्षण (PFT), लिखित परीक्षा, संगीत क्षमता परीक्षण ओर भर्ती चिकित्सा परीक्षा शामिल होगा। PFT, लिखित परीक्षा ओर संगीत योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को भर्ती चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए केंद्र आवंटन भारतिय नौसेना के विवेक पर होगा। भर्ती संभवतः जून 26 की शुरुआत में आयोजित की जाएगी।
  • शारीरिक मापदंड : चयन के लिए शारीरिक दक्षता जांच (Physical Fitness Test – PFT) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • लिखित परीक्षा : पीएफटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एक ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 50 में से 13 अंक या उससे अधिक (अर्थात 25% से अधिक) प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को संगीत योग्यता परीक्षा (एमएटी) के लिए चुना जाएगा। लिखित परीक्षा केवल पीएफटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का विवरण इस प्रकार है:-
    • प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
    • प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) वस्तुनिष्ठ प्रकार का (बहुविकल्पीय) होगा।
    • प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे, अर्थात् विज्ञान और गणित तथा सामान्य ज्ञान।
    • प्रश्न पत्र का स्तर 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार होगा। परीक्षा के नमूना प्रश्न पत्र वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध हैं।
    • परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगी।
    • उम्मीदवारों को दोनों खंडों के साथ-साथ कुल अंकों में भी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भारतीय नौसेना प्रत्येक खंड और कुल अंकों में उत्तीर्ण अंक निर्धारित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
  • संगीत क्षमता परीक्षण : पीएफटी और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवारों को संगीत योग्यता परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार का अंतिम चयन संगीत क्षमता परीक्षण मे प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
  • भर्ती चिकित्सा परीक्षा : संगीत क्षमता परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का भर्ती चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो भर्ती चिकित्सा परीक्षा में चिकित्सकीय रूप से अयोग्य पाये जाते है, यदि वे चाहें तो अधिकतम 05 दिनों के भीतर भारतीय नौसेना द्वारा आवंटित सैन्य अस्पताल में इसके निष्कर्षों की समीक्षा के लिए अपील कर सकते हैं। नामित सैन्य अस्पतालों (भारतीय नौसेना द्वारा आंवटित) के अलावा अन्य अस्पतालों द्वारा जारी चिकित्सा दक्षता प्रमाण पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। विशेषज्ञ द्वारा अयोग्य घोषित करने पर आगे कोई समीक्षा / अपील की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट : पी एफ़ टी, लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची के संकलन के लिए सामील किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची संगीत क्षमता परीक्षण मे प्रदर्शन के आधार पर होगी और अखिल भारतीय आधार पर इसका अनुपालन किया जाएगा। मेरिट सूची जुलाई 26 के शुरू तक वैबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी।
  • अंतिम भर्ती चिकित्सा परीक्षा : सभी चयनित उम्मीदवारों की अंतिम भर्ती चिकित्सा परीक्षा भा.नौ.पो. चिल्का, ओड़ीशा में आयोजित की जाएगी, बशर्ते भर्ती के लिए उम्मीदवार को अंतिम चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Navy MR Agniveer Musician Recruitment 2026 : 👩🏻‍🔬 शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility Details)
टेस्ट का प्रकारपुरुष (Male)महिला (Female)
दौड़ (1.6 KM Running)06 मिनट 30 सेकंड08 मिनट
उठक-बैठक (Squats)20 बार15 बार
पुश-अप्स (Pushups)12 बार10 बार
सिट-अप्स (Bent Knee Sit-ups)15 बार10 बार
सीना (Chest Expansion)05 सेमी फुलाव अनिवार्य05 सेमी फुलाव अनिवार्य
Navy MR Agniveer Musician Exam Notification : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • पहचान पत्र (Identity Proof)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र
  • संगीत प्रमाण पत्र (Music Certificate)
Navy MR  Musician Exam Online Form 2026 : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Indian Navy Agniveer Sailor Entry MR Musician Recruitment 2026 Notification के लिए 11 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Indian Navy (Nausena Bharti) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Download Admit CardClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteNAVY Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link