MP Nursing Officer

MPESB MP Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment 2026 Admit Card

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : MPESB MP Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment 2026 Apply Online for 2317 Post

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MPESB MP Nursing Officer & Sister Tutor 2026 Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MPESB Nursing Officer and Sister Tutor Exam 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

Only JobTalk

MPESB MP Nursing Officer & Sister Tutor 2026 Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 06 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन पत्र में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2026
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : 08/05/2026
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : 15 मई 2026 से
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य राज्य के लिए : ₹500/-
  • अनुसूचित जाती (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के लिए: ₹250/-
  • ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुल्क –
    • कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु MPOnline का पोर्टल शुल्क 60/- रूपये देना होगा ।
    • इसके अतिरिक्त सिटिज़न यूज़र के माध्यम से लॉगिन करने पर पोर्टल शुल्क 20/- रूपये देना होगा।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान MP Online कियोस्क अथवा ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, के माध्यम से ही करें।
MPESB Nursing Officer & Sister Tutor 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • MPESB MP Nursing Officer & Sister Tutor 2026 Recruitment Test 2026 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
MPESB MP Nursing Officer & Sister Tutor 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामकुल पदपात्रता (Eligibility)
नर्सिंग ऑफिसर2099🔸किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (PCB स्ट्रीम) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc नर्सिंग / पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग (न्यूनतम 45% अंक, SC/ST के लिए 40%) से उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸MP नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
सिस्टर ट्यूटर218🔸किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (PCB स्ट्रीम) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय B.Sc नर्सिंग / PBBSc नर्सिंग के साथ 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
🔸MP नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
MP Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment 2026 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
विभाग/संस्था का नामUREWSSCSTOBCकुल पद
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (शासकीय संस्थाएं) 3391262012513391256
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर 3330438186273
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा 2919223134135
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, खंडवा 2618222832126
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा 2720425076
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया 1467101754
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम 124651340
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर 64812939
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा 165011234
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी 16048634
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल 9655732
कुल पद5272383224575552099
पद का नामUREWSSCSTOBCकुल पद
सिस्टर ट्यूटर 5822354459218
MP Nursing Officer & Sister Tutor Online Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • ऑनलाईन आवदेन पत्र के साथ फोटो एवं हस्ताक्षर संलग्न करने संबंधी निर्देशः-
  • आनलाईन आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी का कलर फोटो, हस्ताक्षर एवं स्वयं की हस्तलिपी को निर्धारित प्रारूप /फार्मेट में स्केन कराकर संलग्न करना होगा। जिसमें फोटो ऊपरी भाग में तथा हस्ताक्षर नीचे के भाग में होगें। फोटोग्राफ अच्छी गुणवत्ता एवं पृष्ठभाग (background) सफेद होना चाहिये।
  • पोलोराइड (Polaroid) फोटोग्राफ मान्य नहीं होगा ।
  • अभ्यर्थी का फोटोग्राफ सामने से खींचा हुआ होना चाहिए। जिसमें अभ्यर्थी के दोनों कान भी स्पष्ट दिखाई दें।
  • उपरोक्त मांपदड के फोटोग्राफ संलग्न नहीं किये जाने पर आवेदन पत्र निरस्त किया जायेगा।
  • फोटोग्राफ आवेदन भरने की तिथि से तीन माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिये तथा फोटोग्राफ पर फोटो खिंचवाने की दिनांक व आवेदक के नाम का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये। यथा संभव अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में जैसा फोटो दाढी में/क्लीन शेव में लगाया गया है तो परीक्षा हाल में वैसी ही स्थिति में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
  • यदि पढ़ने के लिए चश्मा उपयोग में लाया जाता है, तो चश्मा लगाकर फोटोग्राफ खिंचवाया जाना होगा। काले चश्मे के साथ खिंचा हुआ फोटोग्राफ मान्य नहीं किया जायेगा।
  • ऑनलाईन आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया गया फोटो ही काउंसिलिंग चयन प्रक्रिया में उपयोग में लाया जायेगा। अतः ऑनलाईन आवेदन पत्र के साथ संलग्न फोटोग्राफ की कम से कम 5 प्रतियाँ सुरक्षित रखा जाना होगा।
  • ऑनलाईन आवेदन पत्र में हस्ताक्षर निर्धारित जगह पर फोटो के नीचे पूर्णतः स्पष्ट रूप से किये जाने होंगे। लघु हस्ताक्षर, अंग्रेजी के केपीटल अक्षरों में हस्ताक्षर अथवा एक से अधिक हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे।
  • मिसिंग अथवा अस्पष्ट फोटो-हस्ताक्षर हस्तलिपि होने पर आवेदन-पत्र अमान्य किये जायेंगे ।
  • ऑनलाईन आवदेन पत्र के साथ दिए गए हस्ताक्षर के समान ही हस्ताक्षर परीक्षा हाल, काउंसिलिंग/चयन एवं प्रवेश के समय मान्य होगें।
  • जन्म तिथि का प्रमाण : आपको आयु के सत्यापन के लिए 8वीं, 10वीं कक्षा की अंकसूची होना चाहिए।
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र : यदि आप अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, तो आपके पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र : यदि आप दिव्यांग हैं, तो आपके पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज : आपके पास आवश्यक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए, जैसे कि बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, और एमपी नर्सिंग काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
  • अनुभव प्रमाण पत्र : यदि आप सिस्टर ट्यूटर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास एक वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।
MP Nursing Officer & Sister Tutor Exam Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. MPESB Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment Test 2026 के लिए 06 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Download Admit CardClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteMPESB Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link