पद का नाम : Railway Recruitment Board ALP Assistant Loco Pilot Advt No CEN 01/2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। RRB ALP Recruitment 2025 परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2025 से 19 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Railway Recruitment Board (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
RRB ALP Online Form 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
OnlyJobTalk
Railway Assistant Loco Pilot RRB ALP Recruitment 2025 : सम्पूर्ण विवरण
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 12 अप्रैल 2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 मई 2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 21 मई 2025
- फॉर्म सुधार / संशोधित की तिथि : 22-31 मई 2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले
- परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
- रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
आवेदन शुल्क
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : 500 रू
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग(PH) के लिए : 250 रू
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : 250 रू
- स्टेज I परीक्षा में उपस्थित होने के बाद आवेदन शुल्क वापसी
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : 400 रू
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग(PH)/महिलाओं के लिए : 250 रू
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
RRB ALP Recruitment 2025 Vacancy : आयु सीमा
- आयु सीमा 01 जुलाई 2025 से मान्य
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
- Railway Recruitment Board RRB ALP Recruitment Advt No. CEN 01/2025 Vacancy के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Railway Recruitment Board RRB ALP : योग्यता एवं रिक्त पद
| पोस्ट नाम | कुल पद | योग्यता |
|---|---|---|
| सहायक लोको पायलट | 9970 | – कक्षा 10वीं मैट्रिक + आईटीआई (NCVT/SCVT) निर्धारित ट्रेड्स में (जैसे इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) आदि)। – या कक्षा 10वीं + डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग)। – या बीई/बी.टेक (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग)। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें। |
| RRB Zone | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| RRB अहमदाबाद WR | 223 | 33 | 130 | 74 | 37 | 497 |
| RRB अजमेर NWR | 162 | 49 | 133 | 262 | 73 | 679 |
| RRB अजमेर WCR | 109 | 14 | 14 | 4 | 0 | 141 |
| RRB बैंगलोर SWR | NA | NA | NA | NA | NA | NA |
| RRB भोपाल WCR | 23 | 0 | 11 | 12 | 0 | 46 |
| RRB भोपाल WR | 221 | 111 | 130 | 103 | 53 | 618 |
| RRB भुवनेश्वर ECOR | 454 | 29 | 121 | 205 | 119 | 928 |
| RRB बिलासपुर CR | 228 | 56 | 155 | 86 | 43 | 568 |
| RRB चंडीगढ़ NR | 188 | 44 | 117 | 56 | 28 | 433 |
| RRB चेन्नई SR | 155 | 41 | 73 | 56 | 37 | 362 |
| RRB गोरखपुर NER | 32 | 7 | 21 | 12 | 28 | 100 |
| RRB गुवाहाटी NFR | 13 | 3 | 8 | 4 | 2 | 30 |
| RRB जम्मू और श्रीनगर NR | 4 | 0 | 0 | 3 | 1 | 8 |
| RRB कोलकाता ER | 194 | 51 | 103 | 71 | 39 | 262 |
| RRB कोलकाता SER | 95 | 48 | 61 | 39 | 19 | 458 |
| RRB मालदा ER | 171 | 33 | 103 | 66 | 37 | 410 |
| RRB मालदा SER | 10 | 2 | 6 | 4 | 2 | 24 |
| RRB मुंबई SCR | 9 | 2 | 6 | 3 | 2 | 22 |
| RRB मुंबई CR | 152 | 38 | 102 | 56 | 28 | 376 |
| RRB मुंबई WR | 138 | 34 | 93 | 51 | 26 | 342 |
| RRB मुजफ्फरपुर ECR | 36 | 9 | 24 | 13 | 7 | 89 |
| RRB पटना ECR | 14 | 3 | 9 | 5 | 2 | 33 |
| RRB प्रयागराज NR | 33 | 8 | 21 | 12 | 6 | 80 |
| RRB प्रयागराज NCR | 218 | 58 | 110 | 72 | 50 | 508 |
| RRB रांची ECR | 234 | 58 | 156 | 87 | 43 | 578 |
| RRB रांची SER | 255 | 66 | 164 | 105 | 45 | 635 |
| RRB सिकंदराबाद SCR | 435 | 110 | 216 | 136 | 70 | 967 |
| RRB सिकंदराबाद ECOR | 216 | 53 | 144 | 80 | 40 | 533 |
| RRB सिलीगुड़ी NFR | 39 | 10 | 26 | 14 | 6 | 95 |
| RRB तिरुवनंतपुरम SR | 55 | 21 | 32 | 25 | 15 | 148 |
Railway RRB ALP Assistant Loco Pilot : चयन प्रक्रिया
RRB ALP भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। रेलवे जोन और RRB ALP के अनुसार रिक्तियों की जानकारी अधिसूचना के साथ जारी की गई है। उम्मीदवार केवल एक RRB ALP का चयन कर सकते हैं और अपने रेलवे जोन की प्राथमिकता को इंगित कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में आयोजित की जाएगी:
- पहला चरण: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT I)
- सभी उम्मीदवारों को इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा।
- दूसरा चरण: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT II)
- CBT I के सफल उम्मीदवार ही इस मुख्य परीक्षा में भाग ले पाएंगे।
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
- केवल चयनित उम्मीदवारों को इस चरण में शामिल किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की तकनीकी योग्यता की जांच की जाएगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
- अंतिम चरण में उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण किया जाएगा।
उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में सफलता प्राप्त करनी होगी ताकि वे अंतिम रूप से चयनित हो सकें। इस प्रक्रिया के अनुसार ही भर्ती की जाएगी।
Railway RRB ALP Assistant Loco Pilot Online Form : परीक्षा पैटर्न
RRB ALP 2025 चयन प्रक्रिया 4 चरणों में आधारित होगी: CBT 1, CBT 2, CBAT, और दस्तावेज़ सत्यापन। नीचे CBT 1, CBT 2 और CBAT के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई है:
RRB ALP CBT 1 परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन
- अधिकतम अंक: 75
- कुल प्रश्न: 75
- समय अवधि: 60 मिनट
- विषय: गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, और समसामयिक घटनाओं की सामान्य जागरूकता।
मार्किंग स्कीम:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की कटौती।
न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत:
- सामान्य वर्ग (UR) और ईडब्ल्यूएस: 40%
- ओबीसी (NCL): 30%
- एससी: 30%
- एसटी: 25%
महत्वपूर्ण जानकारी:
- CBT 1 केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, इसके अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवार CBT 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, जो RRB के अनुसार 15 गुना रिक्तियों की दर से किया जाएगा।
RRB ALP CBT 2 परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन
- समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- परीक्षा दो भागों में विभाजित है:
| भाग | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|
| भाग A | 100 | 100 | 90 मिनट |
| गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाओं की सामान्य जागरूकता | |||
| भाग B (प्रासंगिक ट्रेड) | 75 | 75 | 60 मिनट |
| कुल | 175 | 175 | 2 घंटे 30 मिनट |
मार्किंग स्कीम:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की कटौती।
कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
- CBT 2 में सफल उम्मीदवार CBAT के लिए बुलाए जाएंगे।
- इस चरण में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।
- अंतिम चयन सूची CBAT और अन्य चरणों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Railway Assistant Loco Pilot Notification : फॉर्म कैसे भरें
- RRB ALP Assistant Loco Pilot 2025 भर्ती के लिए 10 अप्रैल 2025 से 09 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
- उम्मीदवार Railway Recruitment Board (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।
भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक
| For Correction / Edit Form | Click Here | ||||
| Apply Online | Click Here | ||||
| Download Notification | English | Hindi | ||||
| Join Channel / Group | Telegram | WhatsApp | ||||
| RRB Official Website | Official Website | ||||


