📰 पद का नाम : Rail Wheel Factory RWF Apprentice Recruitment 2026 – Apply Offline for 192 Posts
रेल व्हील फैक्ट्री (रेल मंत्रालय) ने Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Rail Wheel Factory RWF Apprentice Recruitment 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Rail Wheel Factory (Ministry of Railways) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Rail Wheel Factory Apprentice Form से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
रेल व्हील फैक्ट्री (रेल मंत्रालय)
Rail Wheel Factory (RWF) Apprentice Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण
📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 28 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल 2026
- चयनित उम्मीदवारों की संभावित सूची जारी करने की तिथि : आवेदन की अंतिम तिथि के लगभग 45 दिन बाद
- प्रशिक्षण प्रारंभ होने की संभावित दिनाँक : चयन सूची जारी होने के लगभग 15 दिन बाद
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/-
- शुल्क का भुगतान केवल (IPO या डिमांड ड्राफ्ट) का उपयोग करके किया जा सकता है।
नोट: जब आप पोस्ट ऑफिस से IPO या बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं, तो उसमें भुगतान किये जाने वाले (Payee) के नाम की जगह Principal Financial Adviser / Rail Wheel Factory लिखवाएं।
Rail Wheel Factory Apprentice Notification 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना 01 मार्च 2026 से मान्य की जाएगी।
- न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
- अधिकतम आयु : 24 वर्ष
- Rail Wheel Factory (RWF) Act Apprentice Recruitment Notification 2026 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Rail Wheel Factory RWF Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
| पद का नाम | कुल पद | 🎓 शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| एक्ट अपरेंटिस | 192 | 🔸भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। 🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 🔸केवल नियमित (Full-Time) कोर्स ही मान्य होंगे। 🔸इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। 🔸जिन उम्मीदवारों का ITI/NTC का परिणाम लंबित है, वे आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं। |
RWF Apprentice Recruitment 2026 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
| ट्रेड का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| फिटर | 85 |
| मशीनिस्ट | 31 |
| मैकेनिक (मोटर व्हीकल) | 8 |
| टर्नर | 5 |
| CNC प्रोग्रामिंग कम-ऑपरेटर (COE ग्रुप) | 23 |
| इलेक्ट्रीशियन | 18 |
| इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 22 |
| कुल पद | 192 |
RWF Apprentice Vacancy 2026 Offline Form : 💰 स्टाइपेंड (प्रशिक्षण अवधि के दौरान)
- फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक MV, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: ₹12,261/- प्रति माह
- CNC प्रोग्रामिंग कम-ऑपरेटर: ₹10,899/- प्रति माह
Rail Wheel Factory (RWF) Apprentice Form 2026 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने का प्रमाण पत्र, साथ में जन्मतिथि आयु प्रमाण के रूप में।
- NCVT द्वारा जारी किया गया राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (NTC) की छायाप्रति।
- जाति प्रमाण पत्र की प्रति (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अनुलग्नक-B में और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अनुलग्नक-C में)।
- सक्षम चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी किया गया शारीरिक रूप से विकलांग/अक्षमता प्रमाण पत्र।
- आवेदन पत्र के साथ एक अलग लिफाफे में स्व-सत्यापित और मजबूती से सिले हुए दो पासपोर्ट आकार के समान फोटो (आवेदन पत्र पर चिपकाई गई एक प्रति के अतिरिक्त)।
- पूर्व सैनिकों/सेवारत रेल कर्मचारियों के आश्रितों के लिए सेवामुक्ति प्रमाण पत्र/सेवा प्रमाण पत्र।
- कर्नाटक राज्य के रोजगार एक्सचेंजों में पंजीकृत रोजगार पंजीकरण कार्ड (कर्नाटक के उम्मीदवारों के लिए) या संबंधित स्थानीय रोजगार एक्सचेंजों में पंजीकृत (अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए), जिसका नवीनीकरण वर्तमान में मान्य हो।
- सेवारत रेल कर्मचारियों के आश्रितों को संबंधित नियंत्रण अधिकारियों द्वारा जारी किया गया अनुलग्नक-D में दिया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- आईपीओ/100/- रुपये का डिमांड ड्राफ्ट प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में (जहां लागू हो)।
नोट :- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वयं द्वारा सत्यापित (स्व-सत्यापित फोटोकॉपी) लगाना सुनिश्चित करे।
Rail Wheel Factory RWF Apprentice Form : 📝 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित सूचि तैयार कर किया जायेगा।
- मेरिट सूची 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमे समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारो में से अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि जन्मतिथि भी समान है, तो जिसने पहले 10वीं पास की हो उसे वरीयता मिलेगी।
- दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस अनिवार्य होगी।
Rail Wheel Factory (RWF) Apprentice Vacancy : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
- Rail Wheel Factory (RWF) Apprentice Recruitment 2026 के लिए 28 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
- उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र (Annexure-A) आधिकारिक वेबसाइट या निचे दी गई “Download Form” लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें।
- फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरे, फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें।
- फॉर्म भरने के बाद फॉर्म में सभी आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करें।
- आवेदन फॉर्म को निम्नलिखित पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से निचे दिए गए पते पर भेजना सुनिश्चित करे।
- Senior Personnel Officer-II
Personnel Department
Rail Wheel Factory
Yelahanka, Bangalore – 560064 - पोस्ट करने से पहले लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें –
“Application for undergoing training under the Apprentices’ Act, 1961 for the year 2025-26 in Rail Wheel Factory”- अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (RWF/AT-16/627(2025-26) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
- आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले, आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से शाम 5:00 बजे से पहले, प्राप्त होना चाहिए।
- नोट :-
- एक आवेदक को एक ही आवेदन करने की अनुमति है।
- उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि आदि 10वीं कक्षा की अंकसूची के अनुसार भरना चाहिए।
- उम्मीदवार को हॉस्टल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
- चयन के बाद रेल विभाग में स्थायी नौकरी नहीं मिलती है।
- चयन सूची हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| Offline Form | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Follow OnlyJobTalk | Telegram | WhatsApp | Arattai | Instagram | Facebook |
| Official Website | RWF Official Website |



