📰 पद का नाम : ISRO Assistant (Rajbhasha) Recruitment 2025 Apply for 07 Posts विज्ञापन संख्या : SAC:02:2025
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विभिन्न केंद्रों और भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) के लिए “असिस्टेंट राजभाषा” पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ISRO Assistant (Rajbhasha) Recruitment 2025 परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Indian Space Research Organisation, Department of Space (ISRO) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ISRO Assistant (Rajbhasha) Recruitment Exam 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
Indian Space Research Organisation (ISRO) Assistant (Rajbhasha) Vacancy 2025 : सम्पूर्ण विवरण
📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 12 सितंबर 2025 (09:30 बजे)
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 अक्तूबर 2025 (शाम 05:00 बजे तक)
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 02 अक्तूबर 2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
- परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
- रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹500/-
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹500/-
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹500/-
- फीस रिफंड योजना (प्रथम चरण परीक्षा के बाद भाग लेने पर ) :
- लिखित परीक्षा में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी ही शुल्क वापसी के लिए पात्र होंगे।
- अन्य अभ्यर्थी : ₹400/- वापस (₹100/- आवेदन शुल्क के रूप में रखे जाएंगे)।
- SC/ST/PH/ESM/महिला उम्मीदवारों को : ₹500/- वापस कर दिए जाएंगे (कर/शुल्क को छोड़कर)।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
ISRO Assistant Recruitment 2025 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना 02 अक्टूबर 2025 से मान्य की जाएगी।
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 28 वर्ष
- Recruitment के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
ISRO Assistant Recruitment 2025 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
| पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
|---|---|---|
| सहायक (राजभाषा) | 07 | स्नातक डिग्री न्यूनतम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 सीजीपीए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना चाहिए। |
| कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग गति 25 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। | ||
| कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। | ||
| अंग्रेज़ी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। |
ISRO Assistant Exam Recruitment 2025 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
| श्रेणी | कुल पद |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 04 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 01 |
| IIST (UR) | 01 |
| कुल | 07 |
ISRO Assistant (Rajbhasha) Online Form 2025 : 📝 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- चयन दो स्तरों पर होगा:
- लिखित परीक्षा (पेन-पेपर या ऑनलाइन)
- कौशल परीक्षण (कंप्यूटर साक्षरता और हिंदी टाइपिंग)
- लिखित परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें 50 अंक सामान्य और 40 अंक आरक्षित वर्ग के लिए आवश्यक हैं
- हिंदी टाइपिंग टेस्ट में 250 शब्द 25 शब्द/मिनट की गति से टाइप करना अनिवार्य
- अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।
ISRO Assistant Recruitment Online Form : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
- Indian Space Research Organisation (ISRO) Assistant (Rajbhasha) Recruitment 2025 के लिए 12 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
- उम्मीदवार Indian Space Research Organisation, Department of Space (ISRO) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | Click Here | ||||
| Download Notification | Click Here | ||||
| Join Channel / Group | Telegram | WhatsApp | ||||
| Official Website | Official Website | ||||



