DSSSB Assistant Teacher Primary

DSSSB Assistant Teacher Primary Recruitment 2025 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : Delhi Subordinate Service Selection Board DSSSB Assistant Teacher Primary Recruitment 2025 विज्ञापन संख्या 05/2025

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने DSSSB Assistant Teacher Primary Recruitment 2025 Apply Online Form के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। DSSSB Assistant Teacher Primary Online Form 2025, Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Delhi Subordinate Service Selection Board (DSSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

DSSSB Assistant Teacher Primary Online Form 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

Only JobTalk

DSSSB Assistant Teacher Primary Recruitment 2025 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 17 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 अक्टूबर 2025
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा

💰आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग(PH) के लिए : ₹0/-
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

DSSSB Assistant Teacher Primary Vacancy 2025 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु की गणना 16 अक्टूबर 2025 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : निर्धारित नहीं
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • DSSSB Assistant Teacher Primary Notification 2025 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

DSSSB Assistant Teacher Primary Recruitment 2025 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (शिक्षा निदेशालय)1055🔸किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए) होना चाहिए।
या
🔸किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और NCTE (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) विनियम – 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए) होना चाहिए।
या
🔸किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड.) होना चाहिए।
या
🔸किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
या
🔸किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए)।
🔸केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸माध्यमिक स्तर पर हिंदी या उर्दू या पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए।
असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (NDMC)125🔸किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंको के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। (SC/ST को 5% छूट)
🔸किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राथमिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा / ETE / JBT / DIET / B.El.Ed. में सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।
🔸 10वीं कक्षा में हिंदी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸अभ्यर्थी को NCTE द्वारा इस प्रयोजन के लिए तैयार दिशा-निर्देशों के अनुसार उपयुक्त सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण होना चाहिए।

DSSSB Assistant Teacher Primary Exam 2025 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)

पोस्ट कोडपद का नामविभाग/बॉडीकुल रिक्तियां
802/25असिस्टेंट टीचर (प्राथमिक)शिक्षा निदेशालय1055
असिस्टेंट टीचर (प्राथमिक)NDMC125
कुल1180
पद का नामसामान्यओबीसीईडब्ल्यूएसएससीएसटीकुल
असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (शिक्षा निदेशालय)434278128153621055
असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (NDMC)6828091307125
कुल502306137166691180

DSSSB Assistant Teacher Primary 2025 Online Form : परीक्षा और चयन प्रक्रिया

  • एकल टियर परीक्षा (One Tier Examination)
  • कुल 200 प्रश्न (MCQs), 2 घंटे
  • सेक्शन-A: सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य ज्ञान, अंकगणितीय क्षमता, अंग्रेजी व हिंदी
  • सेक्शन-B: NCTE के पाठ्यक्रम/टीचिंग मेथडोलॉजी
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
  • न्यूनतम योग्यता अंक:
    • सामान्य/EWS: 40%
    • OBC: 35%
    • SC/ST/PwBD: 30%
    • पूर्व सैनिक: उनके श्रेणी अनुसार 5% छूट
  • मेरिट व पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर चयन

DSSSB Assistant Teacher Primary 2025 Online Form : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

  1. DSSSB Assistant Teacher Primary 2025 Recruitment के लिए 17 सितंबर 2025 दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • नोट: आवेदन की योग्यता, आयु, आरक्षण, छूट, आदि के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश आधिकारिक विज्ञापन में देखें। सभी आवेदनकर्ता सलाह दी जाती है कि DSSSB की वेबसाइट पर विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें ।

🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Join Channel / GroupTelegram WhatsApp
Official WebsiteOfficial Website

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link