पद का नाम : Coast Guard ICG NAVIK (GENERAL DUTY) & NAVIK (DOMESTIC BRANCH) CGEPT 02/2025 बैच Recruitment 2025 Advt No. : 02/2025
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक जनरल ड्यूटी (GD) और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच CGEPT 02/2025 बैच भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Coast Guard ICG NAVIK बैच 2025 परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 फ़रवरी 2025 से 03 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Coast Guard ICG NAVIK की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
Coast Guard ICG NAVIK भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
भारतीय तटरक्षक बल (ICG)
OnlyJobTalk
Coast Guard NAVIK Recruitment 2025 : सम्पूर्ण विवरण
Indian Coast Guard 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 11/02/2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03/03/2025 को रात्रि 11:30 बजे तक
- स्टेज-I परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : अप्रैल 2025
- स्टेज-II परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जून 2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से 2-3 दिन पहले
- उम्मीदवार को परीक्षा शहर की जानकारी 10 दिन पहले उनके लॉगिन पर प्रदर्शित कि जाएगी।
Coast Guard NAVIK Notification 2025 : आवेदन शुल्क
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लिए : 300 रू
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए: निःशुल्क
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से ही स्वीकार किया जायेगा।
Coast Guard Navik CGEPT 02/2025 : आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 22 वर्ष
- उम्मीदवारों की जन्म तिथि 01 सितंबर 2003 से पहले एवं 31 अगस्त 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को Coast Guard Navik CGEPT 02/2025 नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Coast Guard Navik CGEPT 02/2025 : वैकेंसी
पोस्ट का नाम | कुल पोस्ट | योग्यता |
---|---|---|
नाविक जनरल ड्यूटी (GD) | 260 | किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा, जिसमें भौतिकी / गणित विषय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। |
नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB) | 40 | कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। |
क्षेत्रवार एवं श्रेणीवार रिक्तियों की संभावित संख्या निम्नानुसार है –
Navik (GD)
ZONE | UR | EWS | OBC | ST | SC | TOTAL |
---|---|---|---|---|---|---|
उत्तर | 25 | 06 | 17 | 07 | 10 | 65 |
पश्चिम | 20 | 05 | 14 | 06 | 08 | 53 |
पूर्व | 15 | 04 | 10 | 04 | 05 | 38 |
दक्षिण | 21 | 05 | 14 | 06 | 08 | 54 |
मध्य | 19 | 05 | 13 | 05 | 08 | 50 |
TOTAL | 100 | 25 | 68 | 28 | 39 | 260 |
Navik (DB)
ZONE | UR | EWS | OBC | ST | SC | TOTAL |
---|---|---|---|---|---|---|
उत्तर | 04 | 01 | 02 | 01 | 02 | 10 |
पश्चिम | 03 | 01 | 02 | 01 | 02 | 09 |
पूर्व | 03 | 00 | 01 | 00 | 01 | 05 |
दक्षिण | 03 | 01 | 02 | 01 | 02 | 09 |
मध्य | 03 | 01 | 02 | 00 | 01 | 07 |
TOTAL | 16 | 04 | 09 | 03 | 08 | 40 |
विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र/राज्यों का विवरण इस प्रकार है –
उत्तर (North):
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़।
पश्चिम (West):
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव।
पूर्व (East):
पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा।
दक्षिण (South):
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप।
मध्य (Central):
मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार।
Coast Guard Navik CGEPT 02/2025 : चयन प्रक्रिया
- स्टेज-I
- कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT Exam)
- स्टेज-II
- मूल्यांकन परीक्षण (Assessment Test)
- शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- स्टेज-III
- चिकित्सा परीक्षा (Medical Test)
- दस्तावेजों का सत्यापन एवं सबमिशन (Document Verification (Provisionally ‘Pass’ or ‘Fail’).
Coast Guard Recruitment 2025 : फॉर्म कैसे भरें
- Coast Guard Navik भर्ती के लिए 11 फ़रवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
- उम्मीदवार Coast Guard Navik CGEPT की वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPEG/PDF) और सही साइज में हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो तो (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद “फॉर्म सबमिट करें” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद, आवेदन का प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।
भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक
Check Exam City / Admit Card | Click Here | ||||
Apply Online | Click Here | ||||
Download Notification | Hindi / English | ||||
Guidelines For Filling of Online Application Form | Click Here | ||||
Join Channel / Group | Telegram | WhatsApp | ||||
ICG Official Website | Official Website |