पद का नाम : Bihar Home Guard Recruitment 2025 Advt No. : 01/2025
बिहार होमगार्ड विभाग (Bihar Home Guard) ने Bihar Home Guard HG 2025 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Bihar Home Guard Vacancy परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Bihar Home Guard 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
Bihar Home Guard Recruitment 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
OnlyJobTalk
Bihar Home Guard Recruitment 2025 : सम्पूर्ण विवरण
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 27 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल 2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल 2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले
- परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
- रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
आवेदन शुल्क
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : 200 रू
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए : 100 रू
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : 100 रू
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग या केवल ई-चालान मोड के माध्यम से ऑफ़लाइन का उपयोग करके किया जा सकता है।
Bihar Home Guard Exam 2025 : आयु सीमा
- आयु सीमा 01 जनवरी 2025 से मान्य
- न्यूनतम आयु : 19 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- Bihar Home Guard भर्ती 2025 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Bihar Home Guard Vacancy 2025 : रिक्त पद एवं योग्यता
पद का नाम | कुल पद | बिहार होम गार्ड पात्रता |
---|---|---|
होम गार्ड | 15000 | बिहार निवासी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटर परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
जिला का नाम | कुल पद |
---|---|
पटना | 1479 |
छपरा | 690 |
नालंदा | 812 |
सिवान | 234 |
रोहतास | 559 |
गोपालगंज | 394 |
भोजपुर | 511 |
मुजफ्फरपुर | 296 |
बक्सर | 312 |
सीतामढ़ी | 439 |
कैमूर/भभुआ | 241 |
शिवहर | 78 |
गया | 909 |
पश्चिम चंपारण (पुलिस जिला बगहा को छोड़कर) | 311 |
जहानाबाद | 317 |
पूर्वी चंपारण | 474 |
औरंगाबाद | 217 |
वैशाली | 476 |
नवादा | 361 |
दरभंगा | 741 |
मधुबनी | 607 |
मुंगेर | 171 |
समस्तीपुर | 731 |
लखीसराय | 123 |
सहरसा | 74 |
शेखपुरा | 192 |
सुपौल | 144 |
खगड़िया | 111 |
मधेपुरा | 193 |
जमुई | 257 |
भागलपुर (पुलिस जिला नवगछिया को छोड़कर) | 666 |
बेगूसराय | 422 |
बांका | 294 |
किशनगंज | 280 |
पूर्णिया | 280 |
कटिहार | 484 |
अररिया | 141 |
कुल पद | 15000 |
Bihar Home Guard HG Recruitment 2025 : रिक्त पद एवं योग्यता
श्रेणी | पुरुष | महिला |
---|---|---|
ऊँचाई | 5 फीट 4 इंच (162.56 CMS) | सभी श्रेणी : 153 CMS |
छाती | 31 इंच (79 CMS) | – |
दौड़ | 1.6 किमी 6 मिनट में | 800 मीटर 5 मिनट में |
गोला फेंक | 16 पाउंड गोला 16 फीट दूर | 12 पाउंड गोला 10 फीट दूर |
ऊँची कूद | 04 फीट | 03 फीट |
लंबी कूद | 12 फीट | 09 फीट |
Bihar Home Guard HG Recruitment 2025 : चयन प्रक्रिया
बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत चयन चार चरणों में होगा :
- लिखित परीक्षा – सामान्य ज्ञान, तार्किक योग्यता और गणित पर आधारित।
- शारीरिक परीक्षा – निर्धारित शारीरिक मानदंडों को पूरा करना होगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन – सभी प्रमाण पत्रों की जाँच।
- चिकित्सा परीक्षण – उम्मीदवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
Bihar Home Guard Exam 2025 : फॉर्म कैसे भरें
- Bihar Home Guard Recruitment के लिए 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
- उम्मीदवार Bihar Home Guard Department की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।
भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online | Click Here | ||||
Download Notification | Click Here | ||||
Join Channel / Group | Telegram | WhatsApp | ||||
Official Website | Official Website |