📰 पद का नाम : MPHC Data Processing Assistant Recruitment 2025 Apply for 41 Post Advt No.: 52/Exam/DPA/2025
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) ने डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (Data Processing Assistant) के कुल 41 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MPHC Data Processing Assistant Online Form 2025, Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Madhya Pradesh High Court MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
MP High Court Data Processing Assistant Recruitment 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court)
MP High Court Data Processing Assistant Online Form 2025 : सम्पूर्ण विवरण
📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 29 अक्टूबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 नवंबर 2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 19 नवंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार/संशोधन तिथि : 24 से 26 नवंबर 2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
- परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
- रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
- सामान्य (General) वर्ग के लिए : ₹943.40/-
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹743.40/-
- अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹743.40/-
- आवेदन फॉर्म सुधार शुल्क : ₹50/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
Madhya Pradesh High Court MPHC Recruitment 2025 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना 01 जनवरी 2025 से मान्य की जाएगी।
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
- Madhya Pradesh High Court MPHC Data Processing Assistant Recruitment के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
MP High Court Data Processing Assistant Notification 2025 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
| पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
|---|---|---|
| डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट | 41 | 🔸किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) / बी.सी.ए / बी.एस.सी. (आई.टी) या समकक्ष डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। 🔸साथ ही 3 वर्ष का डाटा एंट्री का अनुभव और ऑपरेटिंग सिस्टम एवं ऑफिस एप्लिकेशन का ज्ञान आवश्यक है। |
MP High Court Data Processing Assistant 2025 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
| Category | Number of Posts |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 18 + 1 (PH) = 19 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 6 + 1 (PH) = 7 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 9 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 6 |
| Total | 41 |
MP High Court Data Processing Assistant Online Form : 📝 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- प्रारंभिक ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा (Online Preliminary Screening Examination)
- प्रैक्टिकल टेस्ट (Practical)
- साक्षात्कार (Interview)
अर्थात, अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, उसके बाद प्रैक्टिकल (आंतरिक/तकनीकी) परीक्षा और अंत में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
MP High Court MPHC Recruitment 2025 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- शैक्षिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)
- बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या बीसीए या समकक्ष डिग्री का प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (Age Proof)
- जन्म तिथि का प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं/12वीं की मार्कशीट)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate)
- यदि आप SC/ST/OBC/EWS वर्ग से हैं, तो संबंधित जाति/वर्ग प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)
- डेटा एंट्री या संबंधित कार्य क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र
- फोटो और हस्ताक्षर (Photograph and Signature)
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो और स्पष्ट डिजिटल हस्ताक्षर प्रारूप (फॉर्मेट: JPEG/PDF) में
- पहचान पत्र (Identity Proof)
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य सरकारी मान्य पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- मध्यप्रदेश का निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों को सही फॉर्मेट और साइज में अपलोड करना आवश्यक है। आवेदन जमा करने से पहले सभी सूचनाओं और दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
Online Form : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
- Madhya Pradesh High Court Data Processing Assistant Recruitment 2025 के लिए 29 अक्टूबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
- उम्मीदवार Madhya Pradesh High Court MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | Registration | Login | ||||
| Download Notification | Click Here | ||||
| Follow OnlyJobTalk | Telegram | WhatsApp | Arattai | Instagram | Facebook | ||||
| Official Website | MPHC Official Website | ||||



