MP Police Constable

MPESB MP Police Constable Recruitment 2025 for 7500 Post Download Result

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : MP Employees Selection Board MPESB MP Police Constable Recruitment Test 2025 Apply Online for 7500 Post

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MPESB MP Police Constable Recruitment के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MP Employees Selection Board MPESB Police Constable Recruitment Test 2025 परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार  15 सितंबर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MPESB Police Constable Exam 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

Only JobTalk

Madhya Pradesh MP Police Constable Recruitment Test 2025 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 15 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 अक्टूबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार की तिथि : 15 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : 26/10/2025
  • परीक्षा आयोजित करने की प्रारंभिक दिनाँक : 30 अक्टूबर 2025
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
  • अंतिम रिजल्ट जारी करने की तिथि : 09/04/2026

💰आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सामान्य (General)/अन्य राज्य के लिए : ₹560/-
  • अनुसूचित जाती (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के लिए: ₹310/-
  • ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुल्क –
    • कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु MPOnline का पोर्टल शुल्क 60/- रूपये देना होगा ।
    • इसके अतिरिक्त सिटिज़न यूज़र के माध्यम से लॉगिन करने पर पोर्टल शुल्क 20/- रूपये देना होगा।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान कियोस्क अथवा ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, के माध्यम से ही करें।

MPESB Police Constable Recruitment Rule Book 2025 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु की गणना 29 सितम्बर 2025 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • MPESB Police Constable Recruitment Test 2025 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

MPESB Police Constable Recruitment Test 2025 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

पद का नामकुल पदयोग्यता
पुलिस कांस्टेबल7500किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • पद के अनुसार विस्तृत योग्यता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 8वीं भी मान्य है.

MP Police Constable Recruitment Test 2025  :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)

सामान्य ड्यूटी (GD) कांस्टेबल – कुल 7500 पद
श्रेणी (UR)(SC) (ST)(OBC)(EWS)कुल
Open8774225196498763245
Ex-Serv20397120150202750
HG3031461802253041125
Female6423103814766432380
कुल20259751200150020257500
  • HG = होमगार्ड्स (15%)
  • Ex-Serv = पूर्व सैन्यकर्मी (10%)
  • Female = महिला आरक्षण (35%)

विशेष सशस्त्र बल (SAF) (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
श्रेणीURSCSTOBCEWSकुल
Open1426884105142525
Ex-Serv19911141970
HG2814172128105
Female000000
कुल18991112140189700

जिला बल (DEF) (पुरुष एवं महिला)
श्रेणीURSCSTOBCEWSकुल
Open7353534355447342720
Ex-Serv18389109136184680
HG2761321632042751020
Female6423103814766432380
कुल18368841088136018366800

विभागीय परीक्षा शुल्क
  • सामान्य/अनारक्षित श्रेणी: ₹200
  • अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹100
  • यह राशि पुलिस विभाग को स्थानांतरित की जाएगी.

आरक्षण की मुख्य बातें
  • कुल पदों का स्पष्ट वर्गीकरण, महिलाओं को 35%, होमगार्डस को 15%, पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण।
  • अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सभी को राज्य शासन के आरक्षण नियमों के अनुसार अवसर दिया गया है।
  • SAF के पद केवल पुरुषों के लिए उपलब्ध हैं, जबकि DEF में महिलाओं के भी पद हैं।
  • किसी भी उम्मीदवार की नियुक्ति संबद्ध इकाई या शाखा में की जा सकती है।

MP Police Constable Recruitment Exam 2025 : 📝 ऑनलाइन परीक्षा समय सारणी

  • परीक्षा का नाम: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025
  • परीक्षा तिथि: 30 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ
पालीरिपोर्टिंग समयगाइडलाइन पढ़ने का समयपरीक्षा समय
पहलीसुबह 7:30 से 8:30 बजे09:20 से 09:30 बजे (10 मिनट)सुबह 09:30 से 11:30 बजे (2 घंटे)
दूसरीदोपहर 12:30 से 01:30 बजे02:20 से 02:30 बजे (10 मिनट)दोपहर 02:30 से 04:30 बजे (2 घंटे)

महत्वपूर्ण निर्देश
  • अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है।
  • बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
  • स्वीकार्य पहचान पत्र में से एक: मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट।
  • UIDAI द्वारा सत्यापित आधार ही मान्य होगा।
  • पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित किया जाएगा।
  • मूल परिचय पत्र के अतिरिक्त आधार कार्ड, ई-आधार, आधार संख्या, VID की जानकारी लाना जरूरी है।
  • परीक्षा स्थल पर प्रवेश के समय और परीक्षा दौरान आधार आधारित बहुरूपी बॉयोमेट्रिक सत्यापन जरूरी है।
  • रिपोर्टिंग समय के पश्चात देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, सनग्लासेस, नकल सामग्री आदि प्रतिबंधित हैं।
  • आवेदन-पत्र की जानकारी सुरक्षित रखें, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक रूप से साथ लाएं।
  • अभ्यर्थी ब्लू/ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन साथ लाएं एवं मंडल की वेबसाइट से वेश-पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करके लाएं।
  • परीक्षा के आरंभ के बाद निर्धारित समय तक परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ सकते।
  • आवेदन-पत्र भरते समय दस्तावेजों की पुष्टि भर्ती बोर्ड द्वारा नहीं की जाती, नियुक्ति में संबंधित विभाग करेगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों की पात्रता अस्थायी (Provisional) होगी।

MP Police Constable Recruitment Online Form 2025 : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

  1. Madhya Pradesh MPESB PEB Police Constable Combined Recruitment Test 2025 के लिए 15 सितंबर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Madhya Pradesh Employee Selection Board MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।

🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक

Download Final ResultClick Here
Download PET Admit CardClick Here
Download ResultResult | Eligible Candidate for Second Phase
Download Admit CardClick Here
Download NotificationClick Here
Join Channel / GroupTelegram WhatsApp
Official WebsiteOfficial Website

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link