MP e-Pravesh

MP e-Pravesh UG-PG Admission 2026–27: Apply Online for College Registration

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : MP e-Pravesh Higher Education College Admission 2026–27

उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश (HED) ने MP College Admission 2026 (e-Pravesh) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 01 मई 2026 से 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। UG (स्नातक), PG (स्नातकोत्तर), B.Ed. और M.Ed. पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन के माध्यम से Department of Higher Education, Madhya Pradesh की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रवेश हेतु केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

MP e-Pravesh Admission 2026-27 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश (HED)

Only JobTalk

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में (UG/PG) प्रवेश : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • प्रथम चरण UG (स्नातक)
    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 01 मई 2026
    • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2026
    • चॉइस फिलिंग करने की तिथि : 01 मई 2026 से 15 मई 2026
    • ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि : 01 मई 2026 से 15 मई 2026
    • दस्तावेज़ सत्यापन करने की तिथि : 02 मई 2026 से 16 मई 2026
    • कॉलेज प्रवेश आबंटन (Allotment Letter) : 20 मई 2026
    • ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि : 20 मई 2026 से 26 मई 2026
  • द्वितीय चरण UG (स्नातक)
    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 28 मई 2026
    • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 जून 2026
    • चॉइस फिलिंग करने की तिथि : 28 मई 2026 से 03 जून 2026
    • ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि : 28 मई 2026 से 03 जून 2026
    • दस्तावेज़ सत्यापन करने की तिथि : 28 मई 2026 से 04 जून 2026
    • कॉलेज प्रवेश आबंटन (Allotment Letter) : 07 जून 2026
    • ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि : 07 मई 2026 से 13 जून 2026
  • तृतीय चरण UG (स्नातक)
    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 15 जून 2026
    • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जून 2026
    • चॉइस फिलिंग करने की तिथि : 16 जून 2026 से 21 जून 2026
    • ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि : 16 जून 2026 से 21 जून 2026
    • दस्तावेज़ सत्यापन करने की तिथि : 16 जून 2026 से 21 जून 2026
    • कॉलेज प्रवेश आबंटन (Allotment Letter) : 23 जून 2026
    • ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि : 23 जून 2026 से 30 जून 2026
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • प्रथम चरण (First Phase)
    • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
    • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹100/-
    • सभी वर्ग की छात्राओं (Girls) के लिए : ₹0/-
  • प्रवेश शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / UPI का उपयोग करके किया जा सकता है।
MP e-Pravesh Admission 2026-27 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • MP e-Pravesh Admission 2026-27
  • न्यूनतम आयु : मान्य नहीं है
  • अधिकतम आयु : कोई निश्चित अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
MP College Admission 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
🎓 स्नातक स्तर (UG Courses) के लिए विषयवार पात्रता
कोर्स / संकाय (Course)12वीं (10+2) में आवश्यक संकाय (Required Stream)प्रवेश योग्य शाखाएं/विषय
(Eligible Streams for Admission)
B.A.
(कला संकाय)
कला / विज्ञान / वाणिज्य / गृह विज्ञानकला संकाय के सभी विषय
B.Com (वाणिज्य संकाय)वाणिज्य / कला / विज्ञान / गृह विज्ञानवाणिज्य संकाय (सामान्य, ऑनर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि)
B.Sc. (गणित समूह)विज्ञान (गणित विषय के साथ)भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि
B.Sc. (जीव विज्ञान समूह)विज्ञान (जीव विज्ञान / कृषि विषय के साथ)वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन शास्त्र, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी आदि
B.Sc. (कृषि)विज्ञान (जीव विज्ञान / कृषि)कृषि संकाय
B.Sc. (गृह विज्ञान)गृह विज्ञान / विज्ञान (जीव विज्ञान)गृह विज्ञान संकाय
B.B.A. / B.M.S.किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्णप्रबंधन (Management) पाठ्यक्रम
B.C.A.12वीं उत्तीर्ण (गणित विषय को प्राथमिकता)कंप्यूटर एप्लीकेशन (Computer Application)
B.A. LL.B. (5 वर्ष)किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्णविधि (Law) पाठ्यक्रम
📘 स्नातकोत्तर स्तर (PG Courses) के लिए विषयवार पात्रता
स्नातकोत्तर कोर्स (PG Course)आवश्यक स्नातक डिग्री / अर्हता परीक्षा (Required Graduation Degree)
M.A. (विभिन्न कला विषय)बी.ए. (संबंधित विषय में) या किसी भी मान्यता प्राप्त संकाय में स्नातक (कुछ विषयों के लिए)
M.Com (वाणिज्य)बी.कॉम. / बी.कॉम (ऑनर्स) / बी.बी.ए. / बी.ए. (प्रबंधन या अर्थशास्त्र विषय के साथ)
M.Sc. (विज्ञान विषय)बी.एससी. / बी.एससी (ऑनर्स) (संबंधित मुख्य विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है)
M.Sc. (कंप्यूटर साइंस/IT)बी.एससी. (CS / IT / गणित / इलेक्ट्रॉनिक्स) या बी.सी.ए.
M.H.Sc. (गृह विज्ञान)बी.एससी. (गृह विज्ञान / होम साइंस)
M.S.W. (समाज कार्य)किसी भी मान्यता प्राप्त संकाय (Arts/Science/Commerce) में स्नातक
M.Lib.I.Sc (लाइब्रेरी साइंस)बी.लिब. (B.Lib.I.Sc.) या समकक्ष डिग्री
LL.M.एल.एल.बी. (LL.B.) या बी.ए. एल.एल.बी. (B.A. LL.B.)
M.Ed.बी.एड. / बी.ए. बी.एड. / बी.एल.एड. (B.El.Ed) या समकक्ष (न्यूनतम 50% अंकों के साथ)
M.P.Ed.बी.पी.एड. (B.P.Ed) या स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा में बी.एससी.
MP e-Pravesh Higher Education Admission 2026–27 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  1. कक्षा 10th अंकसूची
  2. कक्षा 12th अंकसूची | UG कक्षा में प्रवेश हेतु
  3. अंतिम वर्ष की अंकसूची | PG कक्षा में प्रवेश हेतु
  4. स्वयं की समग्र आईडी
  5. स्नातक की अंकसूची | B.Ed में प्रवेश हेतु
  6. आधार कार्ड
  7. ABC आईडी
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. आय प्रमाण पत्र
  10. निवास प्रमाण पत्र
  11. ब्लड ग्रुप
  12. फोटो एवं हस्ताक्षर
  13. चालू मोबाइल नबंर एवं ई-मेल आईडी
MP e-Pravesh UG & PG Online Form : 👨‍💻 आवश्यक दिशा निर्देश
  • उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी अनुसार आवेदक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आवेदक अपना पंजीयन मोबाइल एप / ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे।
  • पंजीयन के पश्चात आवेदन करते समय आवेदकों को चाहिये कि वे अपने प्रमाण पत्रों में दर्ज जानकारी जैसे नाम, पिता अथवा पति का नाम, माता का नाम, प्राप्तांक, कुल अंक, श्रेणी, संवर्ग, धर्म, जन्मतिथि एवं स्वयं का मोबाइल मंबर, पत्र व्यवहार, मूल निवास का पता. हस्ताक्षर, फोटो पहचान पत्र एवं फोटोग्राफ का मिलान आवेदन की प्रविष्टियों से अवश्य कर लें जिससे सत्यापन के समय कोई परेशानी न हो। आवेदकों को स्वयं सुनिश्चित करना होगा कि ऑनलाइन आवेदन मूल दस्तावेजों में उल्लेखित जानकारी के अनुसार ही भरा गया है। ऑनलाइन आवेदन को अंतिम रुप से सबमिट (submit) करने के उपरांत दर्ज प्रविष्टियों को किसी भी दशा में बदला नहीं जायेगा। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने अथवा गलत जानकारी दर्ज करने की दशा में पंजीयन/प्रवेश निरस्त होने का संपूर्ण उत्तरदायित्व आवेदक का होगा। टीप- आवेदक की अंकसूची तथा आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि में यदि भिन्नता है, तो मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा जारी 10 वीं ।। वीं की अंकसूची में अंकित जन्म तिथि को मान्य कर सत्यापन किया जाए।
  • ऑनलाइन पंजीयन की कार्यवाही के अन्तर्गत प्रवेश हेतु आवेदक को कोर्स एवं महाविद्यालयों का चयन करना होगा जिनमें आवेदक प्रवेश चाहता है। इसी प्रकार स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की कार्यवाही के साथ विषय चयन एवं महाविद्यालयों का चयन करना होगा।
  • आवेदकों द्वारा पंजीयन शुल्क की राशि 100 रूपये का भुगतान ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से ही किया जा सकेगा। छात्राओं से प्रथम चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रथम चरण के उपरांत पंजीयन शुल्क एवं विलंब शुल्क सहित राशि रूपये 150/- का भुगतान समस्त छात्र/छात्राओं को करना होगा। तत्पश्चात् ही ऑनलाइन ई-सत्यापन होगा।
MP e-Pravesh UG & PG Online Form 2026 : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (Visit Official Website)
    • उम्मीदवार को मध्य प्रदेश के कॉलेजों में यूजी (UG) और पीजी (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  2. चरण 2: नया रजिस्ट्रेशन (New Registration)
    • होमपेज पर अपनी योग्यता के अनुसार Under Graduate (UG) या Post Graduate (PG) के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद “New Registration Form” लिंक पर क्लिक करें।
    • डिक्लेरेशन (घोषणा पत्र) को पढ़कर ‘I Agree’ पर टिक करें।
    • अपनी बेसिक जानकारी (जैसे- नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल) के साथ अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) या आपार आईडी (APAAR ID) दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
    • रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित संभाल कर रखे।
  3. चरण 3: आवेदन फॉर्म भरें (Fill Application Form)
    • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं या स्नातक के अंक), और पते का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  4. चरण 4: दस्तावेज़ अपलोड करें (Upload Documents)
    • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके निर्धारित साइज (Size) और फॉर्मेट (Format) में अपलोड करें:
    • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
    • 10वीं/12वीं/स्नातक की अंकसूची
    • जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और मूल निवासी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. चरण 5: चॉइस फिलिंग (Choice Filling)
    • दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Choice Filling” के विकल्प पर जाएं। यहाँ आप अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों और पाठ्यक्रमों (Courses) का चयन करें। आप वरीयता (Preference) के क्रम में एक से अधिक कॉलेज चुन सकते हैं।
  6. चरण 6: दस्तावेज़ों का सत्यापन (Document Verification)
    • फॉर्म सबमिट करने के बाद, दस्तावेज़ों का ऑनलाइन ई-सत्यापन (e-Verification) सिस्टम द्वारा स्वतः किया जाएगा।
    • यदि आपके फॉर्म में “Error” या “Not Verified” आता है, तो आपको अपने मूल दस्तावेज़ लेकर नजदीकी शासकीय कॉलेज (Help Center) में जाकर सत्यापन (Verification) कराना अनिवार्य होगा।
  7. चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान (Pay Application Fee)
    • फॉर्म और चॉइस फिलिंग पूरी तरह से चेक करने के बाद, पोर्टल शुल्क (Portal Charge) और चॉइस फिलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI, Net Banking, Debit/Credit Card या KIOSK) से करें। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन अधूरा माना जाएगा।
  8. चरण 8: प्रिंटआउट लें (Take Printout)
    • भुगतान सफल होने के बाद, अपने भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म और चॉइस फिलिंग रसीद (Lock Choice Print) का प्रिंटआउट निकाल लें। इसे कॉलेज में एडमिशन के समय जमा करना पड़ सकता है, इसलिए इसे संभाल कर रखें।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
First Round AllotmentClick Here
Apply Online For UG CourseClick Here
Apply Online For pG CourseClick Here
समय सारणी 2026-27Click Here
Student LoginClick Here
Forgot PasswordClick Here
Eligibility ListClick Here
Search All Govt. CollegeClick Here
प्रवेश नियम एवं मार्गदर्शिका Click Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official Website MP Higher Education

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.