पद का नाम : सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया SCI Low Clerk भर्ती 2025
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया (SCI) ने 2025 में लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट (Law Clerk-cum-Research Associate) के 90 पदों के लिए नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया हैं। भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी 2025 से 07 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से SCI की ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया (SCI)
OnlyJobTalk
SCI Low Clerk Recruitment 2025 : सम्पूर्ण विवरण
SCI Low Clerk Exam 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 14/01/2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07/02/2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 07/02/2025
- परीक्षा तिथि : 09/03/2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले
SCI Law Clerk Notification 2025 : आवेदन शुल्क
- सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लिए : 500 रू
- अनुसूचित जाती (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PH) वर्ग के लिए : 500 रू
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा।
SCI Law Clerk Cum Research Associates : आयु सीमा
07/02/2025 से लागु
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष।
- अधिकतम आयु : 32 वर्ष ।
- उम्मीदवार की आयु 07.02.2025 को 20 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए।
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय SCI Law Clerk Cum Research Associates भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
SCI Law Clerk Cum Research Associates : योग्यता
- Law Clerk Cum Research Associates भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
- अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
Supreme Court Law Clerk 2025 : परीक्षा केंद्र
परीक्षा का आयोजन भाग 1 और भाग 2 में एक ही दिन भारत के तेईस (23) शहरों में आयोजित की जाएगी।
Law Clerk Cum Research Associates के रूप में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 09.03.2025 को आयोजित की जाएगी। जिसमे भाग I की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जबकि भाग II की परीक्षा का प्रश्नपत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेगा, और उम्मीदवारों को उत्तर पेन-पेपर में लिखना होगा।
Lucknow | Delhi | Patna | Ahmedabad |
Ambala | Bengaluru | Bhopal | Bhubaneswar |
Chennai | Dehradun | Guwahati | Hyderabad |
Imphal | Jodhpur | Kolkata | Mumbai |
Nagpur | Pune | Raipur | Ranchi |
Srinagar | Thiruvananthapuram | Visakhapatnam |
Supreme Court Law Clerk 2025 : चयन प्रक्रिया
Law Clerk चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी :-
- भाग I – बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions): इसमें उम्मीदवारों की कानून को समझने और लागू करने की क्षमता और उनके पाठ समझने के कौशल की जांच की जाएगी।
- भाग II – विषयगत लिखित परीक्षा (Subjective Written Examination) : इसमें लेखन और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
- भाग III – साक्षात्कार (Interview)।
Law Clerk Cum Research Associates मॉडल उत्तर कुंजी (Model Answer Keys) 10.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और 11.03.2025 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। भाग-I (बहुविकल्पीय प्रश्न) से संबंधित आपत्तियां, यदि कोई हो, तो उम्मीदवार ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न पर ₹100/- का शुल्क देना होगा। यदि आपत्ति वैध पाई जाती है, तो उम्मीदवार को यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
Supreme Court Law Clerk भर्ती : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया Law Clerk Cum Research Associates भर्ती के लिए आवेदन 14 जनवरी 2025 से 07 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन किये जा सकेंगे।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPEG/PDF) और सही साइज में हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद “फॉर्म सबमिट करें” बटन पर क्लिक करें, आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
- अधिक जानकारी के लिए पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें।
भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online –> | Click Here | ||||
Download Notification –> | Click Here | ||||
Join Channel / Group –> | Telegram | WhatsApp | ||||
SCI Official Website –> | Official Website |