BPSC Factory Inspector

BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 for 17 Post Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : BPSC Factory Inspector (General/Chemistry/Pharmaceutical) Labour Resources Dept. Recruitment 2026 – Apply Online for 17 Post

Notification:- विज्ञापन संख्या: 03/2026 (09 जनवरी 2026)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Bihar Public Service Commission (BPSC) Factory Inspector (General / Chemistry / Pharmaceutical) Labour Resources Department, Government of Bihar परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Bihar Public Service Commission (BPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 Notification से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

Only JobTalk

BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 12 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 फरवरी 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 02 फरवरी 2026
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा

💰आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹100/-
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹100/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

BPSC Factory Inspector Exam 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु की गणना 01/08/2025 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (पुरुष) : 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (महिला) : 40 वर्ष
  • BPSC Factory Inspector (General/Chemistry/Pharmaceutical) under Labour Resources Dept., Govt. of Bihar. 2026 Notification के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

BPSC Factory Inspector Notification 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

पद का नामकुल पदपात्रता मानदंड 2026
फैक्ट्री इंस्पेक्टर17🔸किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) या आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) की किसी शाखा में डिग्री अथवा ऐसी कोई अन्य अर्हता जिसे राज्य सरकार के गजट में प्रकाशित अधिसूचना द्वारा ऊपर उल्लिखित किसी डिग्री के समतुल्य मान्यता प्रदान की गयी हो।
🔸देवनागरी लिपि में हिन्दी पढ़ने एवं लिखने का ज्ञान।

नोट:- Regular MBBS की डिग्री को ही आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) के अन्तर्गत मान्यता प्रदान की जायेगी।

अनुभव :- प्रख्यात फर्म या सरकारी विभाग में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) या आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) में दो वर्षों का व्यावहारिक अनुभव। परन्तुक, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्रीधारी उम्मीदवारों के मामलों में विश्वविद्यालय पाठयक्रम के क्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण पर बिताई गई अवधि अधिकतम 01 (एक) वर्ष के लिए विहित व्यावहारिक अनुभव में गणना की जायेगी।

BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामपद संख्या
कारखाना निरीक्षक (सामान्य)14
कारखाना निरीक्षक (रसायन)01
कारखाना निरीक्षक (भैषज्य)02
कुल17
कोटिअनुमान्य पदों की कुल संख्यामहिलाओं के लिए अनुमान्य पद
(35% क्षैतिज आरक्षण)
अनारक्षित वर्ग0702
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग0200
अनुसूचित जाति0200
अनुसूचित जनजाति0000
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग0301
पिछड़ा वर्ग0200
पिछड़े वर्गों की महिलाएँ0100
कुल1703

BPSC Factory Inspector Vacancy Online Form : 📝 चयन का आधार (Selection Process)

साक्षात्कार एवं शैक्षिक योग्यता के आधार पर

आयोग की प्रक्रिया नियमावली, 1996 के Chapter IV Recruitment by Selection में निहित प्रावधानों के आलोक में रिक्ति / रिक्तियों के अनुपात में उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर प्रवेशिका (Matriculation) से पद हेतु न्यूनतम अपेक्षित योग्यता तक की प्रत्येक परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के योग को परीक्षाओं की कुल संख्या से भाग देकर साक्षात्कार हेतु उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी एवं रिक्ति के पाँच गुणा उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
(a) साक्षात्कार के लिए 100 अंक एवं शैक्षिक योग्यता के लिए 100 अंक होंगे।
शैक्षिक योग्यता के लिए निर्धारित 100 अंको का शैक्षिक परीक्षावार विवरण निम्न प्रकार होगा-

  • मैट्रिक – 10 अंक
  • इन्टरमीडिएट/+2 – 20 अंक
  • स्नातक – 60 अंक
  • स्नातकोत्तर – 10 अंक
  • कुल – 100 अंक
  1. डिप्लोमा को इन्टरमीडिएट के समकक्ष मानते हुए अंक दिया जायेगा।
  2. शैक्षिक योग्यता के लिए निर्धारित 100 अंकों का वितरण परीक्षावार निम्नरूपेण किया जायेगा।
  3. परीक्षावार प्राप्त अंकों (प्रतिशत में) को उक्त परीक्षा में निर्धारित अंक के गुणक से प्राप्त फल (अंक) वरीयता के लिए अनुमान्य होगा। उदाहरणस्वरूप यदि कोई अभ्यर्थी मैट्रिक की परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करता हो तो उसे मैट्रिक परीक्षा के लिए निर्धारित 10 अंकों का वितरण इस प्रकार होगा :-
    • 10×60% = 6 Marks (अर्थात 06 अंक अनुमान्य होगा)
  4. साथ ही उक्त के आधार पर ही विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के लिए परीक्षावार निर्धारित अंकों का वितरण किया जायेगा।

(b) बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमावली के CGPA एवं ग्रेड को प्रतिशत / अंकों में परिवर्तित किया जाएगा (अभ्यर्थी जिस वर्ष / सत्र (Session) में उत्तीर्ण हुए हों उस वर्ष / सत्र में बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा लागू CGPA एवं ग्रेड को प्रतिशत / अंकों में परिवर्तित करने का फार्मूला संलग्न करना अनिवार्य होगा) अन्यथा बोर्ड / विश्वविद्यालय के नियमावली नहीं रहने की स्थिति में AICTE द्वारा CGPA एवं ग्रेड को प्रतिशत /अंकों में परिवर्तित करने का फार्मूला मान्य होगा।

(c) साक्षात्कार एवं शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेधा सूची तैयार की जायेगी। कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में उम्र तथा उम्र में समानता होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जायेगी।

BPSC Factory Inspector Bharti 2026 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  • फोटो और हस्ताक्षर: स्कैन की गई पासपोर्ट साइज फोटो (हिंदी/अंग्रेजी दोनों में हस्ताक्षर)।
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र: मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक/डिग्री मार्कशीट और सर्टिफिकेट (अनुभव प्रमाणपत्र सहित)।
  • आरक्षण प्रमाणपत्र: जाति (SC/ST/OBC/EBC), EWS, निवास, नॉन-क्रीमी लेयर (यदि लागू)।
  • आधार कार्ड: OTR के लिए अनिवार्य।
  • अनुभव प्रमाणपत्र: 2 वर्ष का प्रख्यात फर्म/सरकारी विभाग से, जिसमें 500+ श्रमिक कारखाना उल्लेख हो।​
  • पीएच/दिव्यांग प्रमाणपत्र: यदि लागू, चिकित्सा बोर्ड से।

BPSC Factory Inspector Online Form 2026 : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

  1. One Time Registration (OTR)
    • BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट https://bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
    • OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
    • भविष्य में आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों हेतु उक्त OTR ही मान्य होगा।
    • OTR किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं है। यह केवल आवेदकों से जानकारी एकत्र करना और प्रत्येक आवेदक को अपनी प्रोफाइल बनाए रखने की सुविधा के लिए एक अलग डैशबोर्ड देना है।
    • OTR करने के लिए वैध सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। अपने ईमेल के Inbox या Spam में अपना ईमेल OTP देखे।
    • जो उम्मीदवार BPSC द्वारा विज्ञापित किसी भी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें OTR में दिए गए पासवर्ड का ही उपयोग होगा।
    • एक से अधिक OTR पंजीकरण की अनुमति नहीं है। इससे आपका आवेदन अस्वीकृत / रद्द हो सकता है।
    • जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) कराया है, वे भी नए पोर्टल पर नये सिरे से OTR प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
    • ऑनलाइन आवेदन के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने मोबाईल नं./ ईमेल.आई.डी. एवं अभ्यर्थी द्वारा बनाये गये पासवर्ड से URL: https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर Login करेंगे।

नोटः-
(i) OTR के क्रम में भरे गये अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, आधार संख्या व जन्मतिथि में परिवर्तन और सुधार करने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
(ii) आवेदक को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसे Digi locker Account के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।

प्रोफाइल निर्माण के लिए छह चरण हैं। वे इस प्रकार हैं:-
Step 1: Personal Information (व्यक्तिगत जानकारी)
Step 2: Address Information (पता संबंधी जानकारी)
Step 3: Other Information (अन्य जानकारी)
Step 4: Qualification Information (योग्यता संबंधी जानकारी)
Step 5: Experience Information (अनुभव संबंधी जानकारी)
Step 6: Upload Photo/Signature and Profile Lock (अपलोड फोटो / हस्ताक्षर प्रोफाइल लॉक)

  • Step 1: व्यक्तिगत जानकारी इस चरण में आवेदक को कुछ अनिवार्य जानकारी भरना होगा, जैसे स्वयं की जाति और श्रेणी विवरण (UR, EWS, BC, EBC, SC एवं ST)। आवेदक को अपनी किसी भी प्रकार की दिव्यांगता, खेलों का विवरण, भूतपूर्व सैनिक, NCC कैडेट, सरकारी कर्मचारी से संबंधित जानकारी देनी होगी। अंत में आवेदक को save बटन पर Click करना होगा।
  • Step 2: पता संबंधी जानकारी इस चरण में आवेदक को अपना स्थायी पता भरना होगा, जैसे उसका पता, राज्य, जिला और पिन कोड। फिर आवेदक को पत्राचार का पता देना होगा। यदि स्थायी पता पत्राचार के पते के समान है, तो आवेदक Same as Above पर Click कर सकता है। अंत में, आवेदक को save बटन पर Click करना होगा।
  • Step 3: अन्य जानकारी इस चरण में यदि आवेदक के खिलाफ चल रहे कोई भी आपराधिक कार्यवाही या सजा का विवरण है तो उसे भरना होगा। अंत में, आवेदक को save बटन पर Click करना होगा।
  • Step 4: योग्यता संबंधी जानकारी इस चरण में आवेदक को अपनी शैक्षणिक योग्यता का विवरण दर्ज करना होगा। आवेदक कम से कम 10वीं एवं बारहवीं से आगे तक जानकारी प्रदान कर सकता है। इस चरण में शैक्षणिक योग्यता (ड्रॉप-डाउन में उपलब्ध विकल्प में से चुनना होगा), शैक्षणिक योग्यता का नाम, विषय, राज्य, बोर्ड/विश्वविद्यालय, शैक्षणिक योग्यता की स्थिति (Completed or Appearing), शैक्षणिक योग्यता की उत्तीर्णता की तिथि, प्रयास (Attempt), प्राप्त अंक, कुल अंक, प्रतिशत (उन विश्वविद्यालय के अनुसार जहाँ आवेदक ने अध्ययन किया है), शैक्षिक महीनों की संख्या, वर्ग या श्रेणी, मोड (Distance or Regular), अनिवार्य विषय, वैकल्पिक विषय, सीट या रोल संख्या और उत्तीर्णता का वर्ष अंकित करना होगा। एक योग्यता का विवरण पूरा भर लेने के पश्चात् Add बटन पर Click करके Save करना सुनिश्चित करे। अंत में आवेदक को save बटन पर Click करना होगा।
  • Step 5: अनुभव संबंधी जानकारी इस चरण में यदि आवेदक के पास कोई प्रासंगिक कार्य अनुभव है, तो उसे हाँ पर क्लिक करना होगा अन्यथा नहीं पर Click करें। यदि आवेदक हाँ का चुनाव करते हैं, तो आवेदक को अपने कार्यानुभव का विवरण (वर्तमान/पूर्व), नियोजन का प्रकार, विभाग जहां वे कार्यरत हैं/ थे, बिहार सरकार के अन्तर्गत संस्थान का नाम, पदनाम, ग्रेड पे, मूल वेतन एवं किस तिथि से कार्यरत है, का विवरण अंकित करना होगा। एक कार्य अनुभव का विवरण पूरा भर लेने के पश्चात् Add बटन पर Click करके Save करना सुनिश्चित करे। अंत में आवेदक को save बटन पर Click करना होगा।
  • Step 6: फोटो एवं हस्ताक्षर एवं प्रोफाइल लॉकः इस चरण में आवेदक को एक वेब कैमरा की आवश्यकता होगी, जिससे वे अपना लाइव फोटो कैप्चर करेंगे उसके बाद आवेदक को एक अंग्रेजी और एक हिंदी हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। हस्ताक्षर फोटो का आकार 20kb से अधिक नहीं होना चाहिए एवं Width 150-220 Pixel के बीच और Height 250-320 Pixel के बीच होनी चाहिए एवं उसके बाद Save बटन पर Click करना होगा। अंत में आवेदक को check-box पर Click करके इस बात की पुष्टि करनी होगी कि प्रदान की गई सभी जानकारी सही है एवं उसके बाद आवेदक Submit और Lock Profile पर Click करना होगा।

नोटः-
(i) One Time Registration (OTR) के उपरान्त Profile Tab के अन्तर्गत भरी गयी प्रविष्टियों में यदि कोई त्रुटि हो तो अभ्यर्थी अपने Profile को Unlock करते हुए त्रुटिपूर्ण सूचनाओं को सही करते हुए Update कर सकते हैं।

(ii) Profile Creation के बाद संबंधित विज्ञापन के अन्तर्गत आवेदन Submit कर देने के उपरान्त आवेदन में अंकित किसी सूचना में संशोधन का प्रावधान नहीं है। Lock Profile पर Click करने के बाद Profile Lock होने के बाद ही आवेदक को Active Advertisements की लिस्ट New Advertisement Tab के अन्दर दिखेंगे।

(iii) Profile Lock होने के बाद अगर किसी विज्ञापन के लिए Apply कर देते हैं, तो उस विज्ञापन में दिये गये किसी भी प्रविष्टि (Details) में कोई भी सुधार / परिवर्तन नहीं होगा।

🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteBPSC Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link