Combined Hindi Translators

SSC Combined Hindi Translators JHT Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : SSC Combined Hindi Translators JHT Recruitment 2026 Apply Online for 84 Post

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Hindi Translators Junior / Senior Translator Recruitment 2026 के 81 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Recruitment परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Staff Selection Commission (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SSC Combined Hindi Translators Recruitment 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

Only JobTalk

SSC Combined Hindi Translators Examination JHT 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 23 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2026
  • आवेदन फॉर्म सुधार (Correction) की तिथि : 19 से 20 मई 2026
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : अगस्त / सितंबर 2026
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/- (निःशुल्क)
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/- (निःशुल्क)
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
SSC Junior Hindi Translator JHT Recruitment 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 01 अगस्त 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • SSC Combined Hindi Translator Examination Recruitment 2026 के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
SSC Combined Hindi Translator Notification 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
  • पोस्ट कोड ‘A’ से ‘C’ के लिए (जूनियर हिंदी अनुवादक/जूनियर अनुवाद अधिकारी/जूनियर अनुवादक) :
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें माध्यम हिंदी हो और अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें माध्यम अंग्रेजी हो और हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हों, या इन दोनों में से कोई एक परीक्षा का माध्यम हो और दूसरा डिग्री स्तर पर अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो; और हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम; या केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालय (जिसमें भारत सरकार के उपक्रम भी शामिल हैं) में हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य का दो वर्ष का अनुभव।
  • पोस्ट कोड „D‟ के लिए (वरिष्ठ हिंदी अनुवादक/वरिष्ठ अनुवादक) :
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें माध्यम हिंदी हो और अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें माध्यम अंग्रेजी हो और हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो, या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो; या
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हों, या इन दोनों में से कोई एक परीक्षा का माध्यम हो और दूसरा अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो (डिग्री स्तर पर); और हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम; या
    • केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालय (जिसमें भारत सरकार के उपक्रम भी शामिल हैं) में हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य का तीन वर्ष का अनुभव।
SSC Combined Hindi Translators Examination JHT 2026 : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • लाइव फोटो
  • हस्ताक्षर (रनिंग हैंड)
  • 10वीं की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
SSC Combined Hindi Translators Examination JHT Online Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Staff Selection Commission Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Examination,2026 के लिए 23 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteSSC Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link