Veterinary Assistant Surgeon

MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : MPPSC Assistant Director / Veterinary Assistant Surgeon / Veterinary Extension Officer

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026 के कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MPPSC Assistant Director / Veterinary Assistant Surgeon / Veterinary Extension Officer Recruitment 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026 Exam से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC)

Only JobTalk

MPPSC Assistant Director / Veterinary Assistant Surgeon / Veterinary Extension Officer Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 02 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 मई 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 20 मई 2026
  • आवेदन फॉर्म त्रुटि सुधार की तिथि : 07 अप्रैल 2026 से 03 मई 2026 तक
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि : 02 अगस्त 2026
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : 23 जुलाई 2026
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
  • विलम्ब शुल्क 3000 के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 09.05.2026
  • विलम्ब शुल्क 25000 के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08.07.2026
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य वर्ग (Unreserved Category) के लिए : ₹540/-
  • अन्य राज्य के सभी वर्गों के उम्मीदवार : ₹540/-
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : ₹290/-
  • दिव्यांगजन (PWD) वर्ग के लिए : ₹290/-
  • पोर्टल शुल्क Portal Charge : ₹40/-
  • करेक्शन शुल्क : ₹50/-
  • लेट फीस (फेज I) : ₹3000/- + पोर्टल शुल्क
  • लेट फीस (फेज II) : ₹25000/- + पोर्टल शुल्क
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

शुल्क वापसीः- अपरिहार्य कारणों से विज्ञापन निरस्त होने की स्थिति में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन शुल्क वापसी आवेदन प्राप्त कर आवेदन शुल्क की राशि वापस की जाएगी किन्तु पोर्टल शुल्क की राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026 Notification :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2027 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • MPPSC Veterinary Assistant Surgeon / VEO Recruitment 2026 Exam Notification के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

नोट :- आयु की गणना हेतु वही जन्मतिथि मान्य होगी जो अभ्यर्थी की 10 वीं (High School) की अंक-सूची में अंकित है। अतः अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र मे उक्त अंक-सूची में उल्लेखित नाम, पिता का नाम तथा जन्मतिथि का ही उल्लेख करें।

MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नाम (Post Name)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (Veterinary Assistant Surgeon)🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक (B.V.Sc & AH) या इसके समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद (Veterinary Council) के अधीन जीवित पंजीकरण होना अनिवार्य है। (विज्ञापन की तारीख के पहले का होना चाहिए।
पशु विस्तार अधिकारी (VEO)🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक (B.V.Sc & AH) की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
🔸संबंधित परिषद (Council) में पंजीकरण और स्नातक स्तर की आवश्यक इंटर्नशिप पूर्ण होना चाहिए।
सहायक संचालक (Assistant Director – Veterinary)🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science) में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र का अनुभव (यदि विभाग द्वारा मांगा गया हो) होना चाहिए।
🔸उम्मीदवारों के पास 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र और वैध डिग्री होनी चाहिए।
MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026 Exam :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
श्रेणी (Category)कुल रिक्त पद (Total Posts)
अनारक्षित (UR / General)22
अनुसूचित जाति (SC)13
अनुसूचित जनजाति (ST)16
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)21
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)08
कुल पद (Total)80
MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment Online Form : 👨‍👩‍👧‍👦 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1. लिखित परीक्षा (OMR आधारित)

  • इस विज्ञापन के अंतर्गत विज्ञापित पदों हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा योजना का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों हेतु विज्ञापित पदों के अधिकतम तीन गुना तथा समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन परिणाम, परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के गुणानुक्रम के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा आयोजन से संबन्धित समस्त जानकारियां, परीक्षा योजना तथा पाठ्यक्रम यथासमय आयोग की वेबसाइट http://www.mppsc.mp.gov.in/ पर प्रकाशित किया जाएगा।
  • (अभिलेखों के सूक्ष्म परीक्षण के पश्चात जो अभ्यर्थी अर्ह पाए जायेंगे केवल उन्हें ही साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। अनर्ह पाए गए अभ्यार्थियों के कारण परीक्षा परिणाम का पुनरीक्षण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा । साक्षात्कार के लिए अभ्यार्थियों को बुलाने के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा। अर्हताधारी अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर सूचित किया जाएगा।
  • साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन के लिए अनर्ह माना जाएगा।
  • आयोग की परीक्षा प्रणाली में पुनर्मूल्यांकन / पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। इस विषय में प्राप्त अभ्यावेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। चयन परिणाम प्रकाशित होने के बाद भी यदि कोई कंप्यूटर त्रुटि / लिपिकीय त्रुटि ध्यान में आती है तो आयोग को चयन परिणाम सुधारने का अधिकार सुरक्षित है।
चरण (Stage)विवरण (Details)संभावित अंक (Expected Marks)
लिखित परीक्षापशु चिकित्सा विज्ञान + सामान्य ज्ञान (MP GK)450 अंक
साक्षात्कारव्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test)50 अंक
कुल योगमेरिट लिस्ट का आधार500 अंक
  • परीक्षा की तिथि: 23 जुलाई 2026।
  • प्रवेश पत्र: 02 अगस्त 2026 से उपलब्ध होंगे।

प्रश्नोत्तर आपत्ति :-

  • परीक्षा उपरांत परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की प्रावधिक उत्तर-कुंजी आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर प्रकाशित कर ऑनलाइन पद्धति से 05 दिवस की अवधि में आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी।
  • इस अवधि के पश्चात या किसी अन्य किसी माध्यम से प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
  • प्रति प्रश्न आपत्ति हेतु 150/- रुपए (Non-Refundable) शुल्क देय होगा तथा प्रति सत्र पोर्टल शुल्क (रूपए 40/-) पृथक से देय होगा। आपत्ति हेतु देय शुल्क् किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
  • प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार किया जाएगा। समिति द्वारा आपत्तियों पर विचार कर निम्नलिखित अनुसार कार्यवाही की जाएगी :-
    • ऐसे प्रश्न जिनका प्रावधिक उत्तर-कुंजी में दिए गए विकल्पों में से गलत उत्तर दिया गया है और विकल्पों में अन्य विकल्प सही है तब प्रावधिक उत्तर-कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
    • प्रश्न के हिन्दी तथा अँग्रेजी अनुवाद में भिन्नता की स्थिति में केवल हिन्दी अनुवाद ही मान्य होगा ।
    • ऐसे प्रश्न जिसका दिए गए विकल्पों में एक से अधिक सही उत्तर हैं, सभी सही उत्तरों को मान्यय किया जाएगा।
    • ऐसे प्रश्न जिसका दिए गए विकल्पों में एक भी सही उत्तर न हो को प्रश्नपत्र से विलोपित किया जाएगा।
    • विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा समस्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के पश्चात अंतिम उत्तर कुंजी बनाई जाएगी तथा आयोग द्वारा वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। अंतिम उत्तर-कुंजी के प्रकाशन के पश्चात कोई भी आपत्ति/ पत्र-व्यपवहार मान्य नहीं किया जाएगा । विषय विशेषज्ञ समिति का निर्णय अंतिम होगा।
    • उपरोक्तानुसार समिति द्वारा विलोपित किए गए प्रश्नों हेतु परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यंर्थियों को समान रूप से अंक प्रदान करते हुए परीक्षा के पूर्णांक यथावत रखे जाएंगे तथा जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार अभ्यर्थियों के उत्तरों का मूल्यांकन कर, परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर साक्षात्कार हेतु अर्ह अभ्यर्थियों का लघुसूचीकरण किया जाएगा ।

नोट: लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक (Qualifying Marks) लाना अनिवार्य है (सामान्यतः अनारक्षित वर्ग के लिए 40% और आरक्षित वर्ग के लिए 30%)।

2. साक्षात्कार (Interview)

लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

  • पदों की संख्या के अनुपात में चयन: कुल रिक्तियों (20 पद) के लगभग 3 गुना (समान अंक वाले अभ्यर्थियों सहित) उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): इंटरव्यू से पहले उम्मीदवारों के सभी मूल प्रमाणपत्रों (M.Sc. डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) की जाँच की जाएगी।
  • साक्षात्कार के अंक: इंटरव्यू आमतौर पर 50 अंकों का होता है (सटीक अंक योजना आयोग बाद में अलग से घोषित कर सकता है)।

3. अंतिम चयन सूची (Final Merit List)

अंतिम चयन (Final Selection) निम्नलिखित अंकों को जोड़कर बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा:

कुल अंक = लिखित परीक्षा के प्राप्तांक + साक्षात्कार के प्राप्तांक

  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है।
  • अंतिम चयन सूची MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment Exam Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo) – 20KB से 100KB के बीच
  • हस्ताक्षर (Signature) – 20KB से 100KB के बीच
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज (Educational Documents)
    • 10वीं कक्षा की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
    • 12वीं कक्षा की अंकसूची
    • स्नातक (Graduation) की अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • रोजगार पंजीयन (अनिवार्य)
MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Vacancy 2026 : 📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. MPPSC Assistant Director / Veterinary Assistant Surgeon / Veterinary Extension Officer Recruitment 2026 के लिए 02 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt. No.: 04/2026) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteMPPSC Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link