Animal Husbandry and Dairy Technology

MPESB Animal Husbandry and Dairy Technology Admission Test 2026

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : MPESB Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Admission 2026 Apply Online

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Animal Husbandry and Dairy Technology Admission Test ADDET Admissions 2026 के लिए कुल 1100 सीटों पर प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MP ADDET 2026 Admission Form: Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Admission 2026 परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

ऐसे उम्मीदवार जो पशुपालन (Animal Husbandry) और डेयरी प्रौद्योगिकी (Dairy Technology) में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे ऑनलाइन के माध्यम से Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते है। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MP ADDET 2026 Admission से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

Only JobTalk

MPESB Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Admission 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 05 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 जून 2026
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 19 जून 2026
  • आवेदन में सुधार (Correction) की तिथियां : 05 जून 2026 से 24 जून 2026
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : 10 जुलाई 2026
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य राज्य के लिए : ₹400/-
  • अनुसूचित जाती (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के लिए: ₹200/-
  • ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुल्क –
    • कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु MPOnline का पोर्टल शुल्क 60/- रूपये देना होगा ।
    • इसके अतिरिक्त सिटिज़न यूज़र के माध्यम से लॉगिन करने पर पोर्टल शुल्क 20/- रूपये देना होगा।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान कियोस्क अथवा ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, के माध्यम से ही करें।
MP ADDET Admission Notification :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 17 वर्ष
  • अधिकतम आयु : कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • MPESB Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Admission 2026 के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
MP Animal Husbandry and Dairy Technology :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामकुल पदअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
पशुपालन (Animal Husbandry)
और डेयरी प्रौद्योगिकी (Dairy Technology)
1100• उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान (Biology), गणित (Mathematics) या कृषि (Agriculture) विषय के साथ 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंको के उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
• SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
MPESB Animal Husbandry & Dairy Technology Admission 2026 :🪑 कॉलेजवार सीट विवरण (College Wise Seat Details)
क्र. सं.कॉलेज का नामप्रकारकुल सीटें
1पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, जबलपुरसरकारी100
2पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, महूसरकारी100
3पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, रीवासरकारी100
4पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, भोपालसरकारी100
5पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, मुरैनासरकारी100
6मैना देवी मेमोरियल पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, ग्वालियरनिजी100
7ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, इंदौरनिजी100
8सेंधवा पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, सेंधवा, बड़वानीनिजी100
9लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, हरदानिजी100
10गुरुकृपा पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज, बालाघाटनिजी100
11सुंदर डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा कॉलेज, ढोलखेड़ी, विदिशानिजी100
कुल सीटें1100
MPESB ADDET 2026 :🧑🏻‍💻 आनलाईन परीक्षा पद्धति समय सारणी
परीक्षा दिनांक एवं दिनपरीक्षा की पालीअभ्यर्थियों के लिये रिपोटिंग समयमहत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समयउत्तर अंकित का समय
10/07/2026 (शुक्रवार से प्रारम्भ)प्रथमप्रातः 07:00 से 08:00 बजे08:50 से 09:00 बजे तक (10 मिनट)प्रातः 09:00 से 11:00 बजे तक (2:00 घंटे)
द्वितीयदोपहर 01:00 से 02:00 बजे02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट)दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक (2:00 घंटे)
MP ADDET 2026 Admission Online Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • लाइव फोटो
  • हस्ताक्षर (रनिंग हैंड)
  • हस्तलिखित लेखन
  • 10वीं की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
MP ADDET Notification 2026 Online Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. MPESB ADDET Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Admission Test 2026 के लिए 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteMPESB Official Website

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.