ISRO URSC

ISRO URSC Scientist/Engineer & Medical Officer Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : ISRO URSC Scientist/Engineer/Medical Officer Recruitment 2026 – Apply Online

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ISRO URSC Scientist/Engineer & Medical Officer Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ISRO URSC Scientist Engineer Recruitment 2026 notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से U R Rao Satellite Centre (URSC), Indian Space Research Organisation (ISRO), Department of Space की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ISRO URSC Scientist Engineer Application Form 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

Only JobTalk

ISRO URSC Scientist/Engineer ‘SC’, Scientist/Engineer ‘SD’, Medical Officer ‘SC’ Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 23 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2026
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • वैज्ञानिक/इंजीनियर (पद कोड 01) एवं चिकित्सा अधिकारी – (पद कोड 03) पदों के लिए ₹250/- (दो सौ पचास रुपये मात्र) का अप्रतिदेय आवेदन शुल्क देय है। हालाँकि, प्रारंभ में सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से प्रति आवेदन ₹750/- (सात सौ पचास रुपये मात्र) प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में जमा करना होगा । पात्र अभ्यर्थियों को निम्नानुसार प्रोसेसिंग शुल्क वापस किया जाएगा।
    • उन अभ्यर्थियों (महिला, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक) जिन्हें आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्राप्त है, को ₹750/- की पूरी राशि की वापसी ।
    • अन्य सभी अभ्यर्थियों को ₹500/- की राशि वापस की जाएगी, जो लिखित परीक्षा (पोस्ट कोड 01 के लिए) / साक्षात्कार (पोस्ट कोड 03 के लिए) में सम्मिलित होंगे।
    • वे अभ्यर्थी, जो चयनित हैं, लेकिन साक्षात्कार (पोस्ट कोड 03 के लिए) में उपस्थित नहीं हो पाते हैं तथा वे अभ्यर्थी, जिनका आवेदन अमान्य/अपूर्ण (पोस्ट कोड 01 एवं 03 के लिए) है, उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा ।
    • वैज्ञानिक अभियंता (पद कोड 02) पद के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग या Unified Payment Interface (UPI) का उपयोग करके किया जा सकता है।
ISRO URSC Scientist Engineer Recruitment 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 12 अप्रैल 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 35 वर्ष
  • ISRO URSC Scientist/Engineer & Medical Officer Recruitment 2026 के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
ISRO URSC Scientist Engineer Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद कोडपद का नामअनिवार्य न्यूनतम योग्यता और अनुभव
01वैज्ञानिक/अभियंता – ‘SC’🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से औद्योगिक इंजीनियरिंग / औद्योगिक प्रबंधन / उत्पादन इंजीनियरिंग या संबंधित शाखाओं में B.E/B.Tech या समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
02वैज्ञानिक/अभियंता – ‘SD’🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से थिन फिल्म्स (Thin Films) / सामग्री विज्ञान (Material Science) / एप्लाइड ऑप्टिक्स / मेटलर्जी में Ph.D. उत्तीर्ण होना चाहिए।

🔸अनिवार्य पूर्व-योग्यता:
(a) भौतिकी/सामग्री विज्ञान में M.Sc. या सामग्री विज्ञान/मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग/एप्लाइड ऑप्टिक्स में M.Tech।
(b) मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग/सामग्री विज्ञान में B.E/B.Tech या भौतिकी/रसायन विज्ञान/सामग्री विज्ञान में B.Sc.।
03चिकित्सा अधिकारी – ‘SC’🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS के साथ 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
🔸(MBBS की डिग्री राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त और पंजीकृत होनी चाहिए)।
ISRO URSC Scientist Engineer Recruitment Online Form : 📍 नौकरी का स्थान (Job Location)

URSC, बेंगलुरु और भारत भर में स्थित अन्य ISRO/DOS केंद्र/इकाइयाँ (भारत में कहीं भी तैनाती के लिए उत्तरदायी)

ISRO URSC Scientist Engineer Recruitment 2026 Notification : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • रंगीन पासपोर्ट फोटो: हाल ही में खींचा गया (6 महीने से पुराना न हो) और .jpg या .jpeg प्रारूप में (अधिकतम 1 MB) होना चाहिए ।
  • हस्ताक्षर (Signature): सफेद कागज पर स्पष्ट हस्ताक्षर, .jpg या .jpeg प्रारूप में (अधिकतम 1 MB) होने चाहिए ।
  • योग्यता प्रमाणपत्र (Qualification Certificates): सभी आवश्यक अनिवार्य शैक्षणिक डिग्री और अंकतालिकाएं (Marksheets) .pdf प्रारूप में (अधिकतम 1 MB) ।
  • अनुभव प्रमाणपत्र (Experience Certificates): पद कोड 03 (चिकित्सा अधिकारी) के लिए आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र .pdf प्रारूप में ।
  • जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र: यदि आप प्रोसेसिंग शुल्क की पूर्ण वापसी चाहते हैं, तो अ.जा./अ.ज.जा. (SC/ST) प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है (.pdf प्रारूप में) ।
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD Certificate): यदि लागू हो, तो निर्धारित प्रपत्र में प्रमाणपत्र या UDID कार्ड अपलोड करें ।
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र: यदि लागू हो, तो सेवा-मुक्ति (Discharge) प्रमाणपत्र अपलोड करें ।
  • मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र: पद कोड 03 के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग या राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण का प्रमाण पत्र (.pdf प्रारूप में) ।
  • विदेशी डिग्री के लिए दस्तावेज: यदि डिग्री विदेशी विश्वविद्यालय से है, तो AIU द्वारा जारी समतुल्यता प्रमाणपत्र (Equivalency Certificate) या FMGE प्रमाणपत्र (चिकित्सा के लिए) अपलोड करना आवश्यक है ।
ISRO URSC Scientist Engineer Exam Form 2026 : 👨‍💻 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1. वैज्ञानिक/अभियंता ‘SC’ (पद कोड: 01)

इस पद के लिए चयन दो चरणों में होगा: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार

  • लिखित परीक्षा (Written Test): यह परीक्षा केवल बेंगळूरु में आयोजित की जाएगी । इसका पैटर्न इस प्रकार है:
    • भाग-A (क्षेत्र विशिष्ट): 80 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 और गलत उत्तर के लिए -1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी । 75% प्रश्न मुख्य विषय से और 25% संबंधित क्षेत्रों से होंगे ।
    • भाग-B (एप्टीट्यूड/एबिलिटी): 20 अंक के प्रश्न (संख्यात्मक, तार्किक और निगमनात्मक तर्कशक्ति)। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है ।
  • साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा के प्रत्येक भाग (A और B) में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा ।
  • अंतिम चयन: अंतिम चयन में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर न्यूनतम 60% एग्रीगेट अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी ।

2. वैज्ञानिक/अभियंता ‘SD’ (पद कोड: 02)

  • स्क्रीनिंग: इसरो लाइव रजिस्टर पोर्टल पर दी गई शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों की प्रारंभिक छंटनी (Screening) की जाएगी ।
  • साक्षात्कार: केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा ।
  • अंतिम चयन: इस पद के लिए अंतिम चयन पूरी तरह से साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा ।

3. चिकित्सा अधिकारी ‘SC’ (पद कोड: 03)

  • स्क्रीनिंग: ऑनलाइन आवेदन में दी गई शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर प्रारंभिक छंटनी की जाएगी ।
  • लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो): आवश्यकता पड़ने पर केवल शॉर्टलिस्टिंग के उद्देश्य से लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है ।
  • साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा ।
  • अंतिम चयन: अंतिम चयन केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा ।

सामान्य शर्तें और महत्वपूर्ण बिंदु

  • समान अंक (Tie-Break): यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले लिखित परीक्षा के अंक, फिर शैक्षणिक योग्यता के अंक और अंत में जन्म तिथि (अधिक आयु वाले को प्राथमिकता) के आधार पर वरीयता तय की जाएगी ।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन: पद कोड 01 के लिए विभिन्न चरणों में फोटो, अंगूठे के निशान और आईरिस स्कैन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा ।
  • भाषा का विकल्प: साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों के पास हिंदी में उत्तर देने का विकल्प भी उपलब्ध होगा ।
  • दस्तावेज़ सत्यापन: अपलोड किए गए सभी मूल दस्तावेजों की जांच केवल साक्षात्कार के समय की जाएगी ।
ISRO URSC Scientist Engineer Vacancy 2026 : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. ISRO URSC Scientist/Engineer / Medical Officer Recruitment 2026 के लिए 23 मार्च 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार U R Rao Satellite Centre (URSC), Indian Space Research Organisation (ISRO), Department of Space की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt. No. URSC:01:2026) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteURSC Official Website

ISRO URSC Scientist/Engineer / Medical Officer Recruitment 2026 – FAQs

Q1. What is the last date to apply for ISRO URSC Recruitment 2026?

The last date for submission of online applications for the ISRO URSC Recruitment 2026 is 12th April 2026. Candidates are advised to apply well before the deadline to avoid any last-minute technical issues.

Q2. How many vacancies are available for Scientist/Engineer / Medical Officer posts?

There are a total of 4 vacancies announced for the Scientist/Engineer / Medical Officer posts at U R Rao Satellite Centre (ISRO URSC) for the year 2026 recruitment drive.

Q3. What is the educational qualification required for Scientist/Engineer – ‘SC’ post?

For the Scientist/Engineer – ‘SC’ post, candidates must possess a B.E./B.Tech or equivalent degree in Industrial Production, Industrial Engineering, Industrial Management, or Production Engineering or allied branches with at least 65% aggregate marks or 6.84 CGPA.

Q4. What is the age limit for Scientist/Engineer – ‘SD’ post?

The maximum age limit for the Scientist/Engineer – ‘SD’ post is 35 years as of the eligibility cut-off date, which is 12th April 2026. Age relaxation is applicable as per government norms.

Q5. What is the salary offered for these positions?

The salary offered ranges from Rs. 56,100/- per month to Rs. 67,700/- per month, plus admissible allowances. For Medical Officers, a Non-Practicing Allowance (NPA) of 20% of the basic pay is also provided.

Q6. What is the application fee for General/OBC candidates?

General and OBC candidates are required to pay Rs. 750 as a processing fee. Out of this amount, Rs. 500 will be refunded if the candidate appears for the test or interview.

Q7. Is there any application fee for SC/ST and Women candidates?

No, SC/ST and Women candidates are eligible for a full refund of the Rs. 750 application fee, making their application effectively free if they appear for the selection process.

Q8. What is the selection process for ISRO URSC Recruitment 2026?

The selection process typically involves a Written Test, followed by Screening, and then an Interview for the shortlisted candidates. The exact weightage of each stage will be detailed in the official notification.

Q9. Where can I find the official notification PDF?

The official notification PDF can be downloaded from the Important Links section below. It is highly recommended to read the notification thoroughly before applying for any post.

Q10. What is the location of the job?

The jobs are located at U R Rao Satellite Centre in Bengaluru, Karnataka.

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link