पेन कार्ड (PAN CARD) क्या हैं ?
पैन कार्ड (PAN Card) एक स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) है, जो भारत सरकार के आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी किया जाता है। यह एक 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जो व्यक्ति, फर्म या कंपनी के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में कार्य करता है। पैन कार्ड का उपयोग मुख्य रूप से वित्तीय लेन-देन और कर भुगतान के लिए किया जाता है।
पैन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। आपको पैन कार्ड की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है चाहे आपको खाता खुलवाना हो या और भी कई जगह पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
क्या आपको भी बनाना है पैन कार्ड तो बने रहिये हमारे साथ हम आपको बताएँगे की पैन कार्ड कैसे और कितने तरीको से बनाये जा सकते है तो चलिए शुरू करते है।
OnlyJobTalk
Permanent Account Number (PAN) : सम्पूर्ण विवरण
पैन कार्ड की संरचना
- पैन कार्ड का नंबर इस प्रकार होता है:
- 👉 AAAAA1234A
- पहले तीन अक्षर (AAAA) – ये किसी विशेष पैटर्न के अनुसार होते हैं।
- चौथा अक्षर – यह पैन धारक की श्रेणी को दर्शाता है:
- P – व्यक्ति (Individual)
- H – हिंदू अविभाजित परिवार (HUF)
- C – कंपनी (Company)
- F – फर्म (Firm)
- A – एसोसिएशन (Association)
- T – ट्रस्ट (Trust)
- पाँचवाँ अक्षर – यह पैन धारक के उपनाम (Surname) का पहला अक्षर होता है।
- अगले चार अंक – ये संख्या (Numeric) होती हैं।
- आखिरी अक्षर – यह एक चेक डिजिट (Check Digit) होता है।
पैन कार्ड के उपयोग
पैन कार्ड के बिना कई वित्तीय कार्य असंभव हैं :-
| उद्देश्य | पैन कार्ड का उपयोग |
|---|---|
| आयकर | आयकर रिटर्न (ITR) भरने के लिए |
| बैंकिंग | बचत खाता और चालू खाता खोलने के लिए |
| नकद लेनदेन | ₹10,000 से अधिक के नकद लेनदेन के लिए |
| फिक्स्ड डिपॉजिट | फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलने के लिए |
| संपत्ति | अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए |
| वाहन खरीद | कार या अन्य मोटर वाहन खरीदने के लिए |
| निवेश | डिमैट खाता खोलने और शेयर बाजार में निवेश के लिए |
| विदेशी यात्रा | विदेश यात्रा हेतु विदेशी मुद्रा प्राप्त करने के लिए |
| रोजगार | सैलरी खाता, TDS कटौती और Form 16 के लिए |
| ऋण व क्रेडिट | लोन और क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए |
| व्यवसाय | GST पंजीकरण और व्यापार कर रिटर्न के लिए |
| बीमा | उच्च मूल्य की बीमा पॉलिसी के लिए |
| केवाईसी | वित्तीय संस्थानों में KYC सत्यापन के लिए |
| सरकारी कार्य | सरकारी टेंडर और आधिकारिक अनुबंधों के लिए |
पैन कार्ड बनाने के दो तरीके है
- Digital Pan Card
- Physical Pan Card
Digital Pan Card :-
Digital Pan Card बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड
- आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर लिंक होना चाहिए।
- और आधार में जन्मतिथि पूरी होना चाहिए।
- डिजिटल पैन कार्ड बनाने से पहले ये जान ले की यह Physical Card के रूप में पोस्ट ऑफिस द्वारा आपके घर पर नहीं आएगा।
- Digital Pan Card सिर्फ डाउनलोड कर सकते है।
- अगर आपको पैन कार्ड प्रिंट हुआ वाला चाहिए तो आपको Physical Pan Card के लिए अप्लाई करना होगा।
- इसे बनाने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
अप्लाई करने की प्रक्रिया :-
- अप्लाई करने के लिए निचे दी गयी लिंक से Income Tax डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
- इसके पश्चात Get New Pan पर क्लिक करे।
- फिर आपको जिनका भी पैन कार्ड बनाना है उनका आधार नंबर डालना है।
- आधार नंबर डालकर कैप्चर कोड डालें और I Confirm that पर क्लिक करके Generate Aadhaar OTP पर क्लिक करे।
- इसके पश्चात आधार में लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे डालकर आगे बढ़े।
- आगे बढ़ने पर आपकी सभी जानकारी स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
- तत्पश्चात सबमिट करे अब स्क्रीन पर Acknowledgement नंबर आएगा उसे ध्यान से लिख ले।
- अब आप 10 मिनट प्रतीक्षा करें।
- इसके पश्चात निचे दिए गए लिंक Check Aadhaar Status पर क्लिक करे।
- फिर अपना आधार नंबर एंटर करें और कैप्चर कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको डाउनलोड बटन मिलेगा अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड पीडीएफ (PDF) पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहेगा।
- पासवर्ड में आपको अपनी जन्मतिथि डालनी होगी।
- अगर आपकी जन्मतिथि 20/04/1998 इस प्रकार है तो आपको डालना होगा 20041998 अब आपका पैन कार्ड आप प्रिंट कर सकते है।
Physical Pan Card :-
Physical Pan Card बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- और आपको साइन करना होगा फॉर्म पर ।
पैन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents for PAN Card)
- आधार कार्ड
- वोटर आइडेंटिटी कार्ड (वोटर आईडी)
- आर्म्स लाइसेंस
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पेंशन कार्ड फोटो के साथ
- राशन कार्ड
- कोई भी फोटो आईडी कार्ड सेंट्रल या स्टेट गवर्नमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी किया गया
फिजिकल पैन कार्ड के लिए आप भी अप्लाई कर सकते हैं पर आप अप्लाई ना करें आप नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर या एम.पी ऑनलाइन (MPONLINE) की दुकान पर जाकर उन्हें फॉर्म और दस्तावेज देकर अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं।
पैन कार्ड में सामान्य गलतियां और सुधार (Common Mistakes and Corrections)
- नाम की स्पेलिंग गलत होना
- जन्मतिथि गलत होना
- फोटो साफ न होना
- पते में गलती
सुधार के लिए
- NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- “Correction in PAN” विकल्प चुनें।
- फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्थिति कैसे ट्रैक करें
पावती संख्या के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर ट्रैक कर सकते हैं।
| 🔗 Important Links for Permanent Account Number ( PAN ) | |
| Apply Instant Pan Card | Online Apply |
| Download Instant Pan Card | Download ePan Card |
| Link Aadhaar Status | Click Here |
| Verify PAN Details | Click Here |
| Download From 49A Apply /Change / Correction Pan Card | Click Here |
| Download Form 49A Apply | Click Here |
| Apply Online (Instant Pan Card) | Click Here |
| Apply E – Pan Card | Click Here |
| NSDL Pan Card Apply | Click Here |
| UTI Pan Card Apply | Click Here |
| Join Channel / Group | Telegram | WhatsApp |
| Pan Card Official Website | Click Here |