CRPF Constable

CRPF Constable Tradesman Examination 2026 Recruitment Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : CRPF Constable Technical & Tradesmen & Pioneer Recruitment 2026 Apply Online

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने Constable Technical & Tradesmen & Pioneer Posts Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CRPF Constable Tradesman Online Form 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Central Reserve Police Force (CRPF) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CRPF Constable Tradesman Examination 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

Central Reserve Police Force (CRPF)

Only JobTalk

CRPF Constable Technical & Tradesmen & Pioneer Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 20 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 मई 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 19 मई 2026
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले जारी होंगे
  • CBT परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जल्द सूचित किया जायेगा
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹100/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/- निःशुल्क
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/- निःशुल्क
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
CRPF Constable Tradesman Recruitment Notification :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से मान्य की जाएगी।
  • कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए
    • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
    • अधिकतम आयु : 27 वर्ष
  • अन्य सभी पदों के लिए
    • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु : 23 वर्ष
  • CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 Exam के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल (ड्राइवर)• भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Class 10th) उत्तीर्ण होना चाहिए।
• भारी परिवहन वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना आवश्यक है।
कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक)• भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Class 10th) उत्तीर्ण होना चाहिए।
• राष्ट्रीय या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त या अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मोटर-वाहन मैकेनिक में 02 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) प्रमाण-पत्र और संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।
अथवा
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिक मोटर-वाहन ट्रेड में राष्ट्रीय या राज्य शिक्षुता प्रमाण-पत्र और संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।
कांस्टेबल (अन्य ट्रेड्समैन और टेक्निकल पद)• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या उसके बराबर की डिग्री, या भूतपूर्व सैनिकों के मामले में आर्मी में समकक्ष की योग्यता होना चाहिए।
• संबंधित ट्रेड में निपुणता और कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
कांस्टेबल ट्रेड्समैन (पायनियर विंग)• भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Class 10th) उत्तीर्ण होना चाहिए।
• संबंधित ट्रेडों मेसनरी या प्लंबिंग या इलेक्ट्रीशियन में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
• मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ट्रेड का प्रमाण पत्र रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

नोट :- जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तारीख तक ज़रूरी शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं की है, वे पात्र नहीं होंगे और उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

CRPF Constable Tradesman Bharti 2026 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या
Constable (Tradesman & Technical)9155
Constable Tradesman (Pioneer Wing)20
कुल पद (Total Vacancies)9175
CRPF Constable Tradesman Online Form 2026 : 👨‍👩‍👧‍👦 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा

  1. CBT Exam : कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. PET & PST : परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) किया जायेगा।
  3. Document Verification : PET & PST परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) होगा।
  4. Medical Examination : दस्तावेज सत्यापन के बाद चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) होगा।
CRPF Constable Tradesman Exam Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Passport Size Photograph)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट / सर्टिफिकेट (10th Marksheet/Certificate)
  • तकनीकी / अनुभव प्रमाण पत्र (Technical / Experience Certificate)
  • हेवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • आईडी प्रूफ (ID Proof)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

नोट :- फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज नोटिफिकेशन में मांगे गए निर्धारित साइज (KB) और फॉर्मेट (जैसे- JPEG/JPG या PDF) में ही स्कैन करके अपलोड किए जाएं, ताकि फॉर्म रिजेक्ट न हो।

CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 : 👨‍💻 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का पैटर्न और नियम
भाग (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय अवधि (Time)
Aसामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (Reasoning)252502 घंटे
(120 मिनट)
Bसामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (GK & GS)2525
Cसामान्य गणित (Elementary Mathematics)2525
Dअंग्रेजी / हिंदी (English/Hindi)2525
कुल (Total)100100

CBT परीक्षा महत्वपूर्ण नियम और निर्देश

  • परीक्षा की भाषा : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) द्विभाषी होगी, यानी प्रश्नपत्र केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) : इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि उत्तर देते समय सावधानी बरतें।
  • प्रश्नों का स्तर : परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न मैट्रिक (10वीं कक्षा) स्तर के होंगे।
  • नॉर्मलाइजेशन (Normalization) : परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होने के कारण, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का सामान्यकरण (Normalization) किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची और कट-ऑफ इन्ही नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • एडमिट कार्ड की जानकारी : परीक्षा की तिथि (Exam Date) और परीक्षा केंद्र (Exam Center) की सूचना केवल CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले ई-एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
  • पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) : रिजल्ट जारी होने के बाद प्राप्त अंकों के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • प्रतिबंध (Prohibited Items) : अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
CRPF Constable Tradesman Bharti Notification : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Central Reserve Police Force CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए 20 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Central Reserve Police Force (CRPF) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineRegister | Login
Download NotificationHindi | English
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteCRPF Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link