Assam Rifles Technical And Tradesman Rally

Assam Rifles Technical And Tradesman Rally Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : Assam Rifles Technical And Tradesman Rally Recruitment Notification 2026 Apply 354 Posts

असम राइफल्स महानिदेशालय का कार्यालय, शिलांग (Assam Rifles) ने Assam Rifles Technical And Tradesman Recruitment Rally Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Assam Rifles Technical and Tradesman Recruitment Rally 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से The Directorate General Assam Rifles, Shillong की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Assam Rifles Technical And Tradesman Recruitment Rally Exam 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

Directorate General Assam Rifles, Shillong

Only JobTalk

Assam Rifles, Group C, Technical and Tradesman Rally Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 28 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर 2026 (रात 23:59 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क (Exam Fee) का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर 2026
  • रैली भर्ती (संभावित) आयोजित करने की दिनाँक : 23 नवंबर 2026 से शुरू
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की तिथि : परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक (Exam Date) : विभाग द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी
  • परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹150/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
Assam Rifles Technical & Tradesman Rally 2026 :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • आयु की गणना 01 जुलाई 2026 से मान्य की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 25 वर्ष
  • Recruitment के नियमानुसार और सरकारी नियमों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
ट्रेड / पद (रैंक)शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता
सिफर (वारंट ऑफिसर)• भौतिकी, गणित और अंग्रेजी के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) तथा ITI से ICT/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटल टेक्नोलॉजी में NSQF लेवल 4+ कोर्स (न्यूनतम 2 वर्ष) या इलेक्ट्रॉनिक्स/ICT में स्नातक (बैचलर डिग्री)।
इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (राइफलमैन)• 10वीं पास तथा ITI से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिशियन/इंस्ट्रूमेंटल/इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आदि में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
लाइनमैन फील्ड (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा ITI से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/OFC टेक्नोलॉजी आदि में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
आर्मरर (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से वेल्डिंग (Welding) ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट।
इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक/पॉवर इलेक्ट्रिक सिस्टम/मैकेनिक डीजल में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
रिकवरी व्हीकल मैकेनिक (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा रिकवरी व्हीकल मैकेनिक में 2 वर्षीय ITI सर्टिफिकेट और वैध हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस।
इलेक्ट्रिशियन मोटर व्हीकल (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा ITI से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इलेक्ट्रिशियन/इलेक्ट्रिकल/पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (हवलदार)• 10 वीं पास तथा ITI से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
मेटलस्मिथ (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा ITI से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या मेटलस्मिथ/मेटलर्जी (Metallurgy) में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
अपहोल्स्टर (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा अपहोल्स्टर (Upholster) ट्रेड में 2 वर्ष का ITI प्रशिक्षण या 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर) – (राइफलमैन)• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन)।
व्हीकल मैकेनिक (राइफलमैन)• 10 वीं पास तथा ITI से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या मैकेनिक मोटर व्हीकल/मैकेनिक डीजल/फिटर/ऑटोमोबाइल आदि में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।
वेल्डर (राइफलमैन)• 10वीं पास तथा ITI से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या वेल्डर/मेटलर्जी में डिप्लोमा।
ड्राफ्ट्समैन (वारंट ऑफिसर)• 10+2 (इंटरमीडिएट) पास तथा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक/संस्थान से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
ऑपरेशन थियेटर (OT) तकनीशियन (वारंट ऑफिसर)• 10+2 पास तथा ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा और कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में OT तकनीशियन के रूप में 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
फिजियोथेरेपिस्ट (वारंट ऑफिसर)• 10+2 पास तथा फिजियोथेरेपी में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा और कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल/सेंटर में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
मेसन / राजमिस्त्री (राइफलमैन)• 10वीं पास तथा ट्रेड टेस्ट पास करना अनिवार्य और संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 1 वर्ष के कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (सेल्फ-सर्टिफिकेशन)।
Recruitment 2026 :🪑 कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
क्रम सं.ट्रेड / पद का नाम (रैंक)कुल रिक्तियां
(Total Vacancies)
1सिफर (वारंट ऑफिसर)124
2इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (राइफलमैन)32
3लाइनमैन फील्ड (राइफलमैन)21
4आर्मरर (राइफलमैन)29
5इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक (राइफलमैन)10
6रिकवरी व्हीकल मैकेनिक (राइफलमैन)13
7इलेक्ट्रिशियन मोटर व्हीकल (राइफलमैन)22
8इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (हवलदार)06
9मेटलस्मिथ (राइफलमैन)19
10अपहोल्स्टर (राइफलमैन)03
11स्टोर कीपर टेक्निकल – इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर (राइफलमैन)16
12व्हीकल मैकेनिक (राइफलमैन)23
13वेल्डर (राइफलमैन)02
14ड्राफ्ट्समैन (वारंट ऑफिसर)02
15ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन (वारंट ऑफिसर)01
16फिजियोथेरेपिस्ट (वारंट ऑफिसर)02
17मेसन / राजमिस्त्री (राइफलमैन)29
कुल (Grand Total)354
Online Form : शारीरिक मानक परीक्षण (PST) – ऊंचाई, छाती और वजन
श्रेणी / क्षेत्र (Category / Region)न्यूनतम ऊंचाईछाती (Chest) – बिना फुलाए / फुलाकर
सामान्य (All India): नीचे दिए गए विशिष्ट क्षेत्रों और ST वर्ग को छोड़कर सभी उम्मीदवार170 सेमी80 सेमी / 85 सेमी
विशिष्ट क्षेत्र: गढ़वाली, कुमाऊंनी, डोगरा, मराठा और असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, तथा J&K (कश्मीर/लेह/लद्दाख डिवीजन) के उम्मीदवार165 सेमी78 सेमी / 83 सेमी
अनुसूचित जनजाति (ST): सभी ST उम्मीदवार162.5 सेमी76 सेमी / 81 सेमी
Online Form : शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – दौड़ (RFID आधारित)
क्षेत्र (Region)दौड़ की दूरी (Distance)निर्धारित समय
(Time Limit)
सभी उम्मीदवार (लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को छोड़कर)5 किलोमीटर (5 km)24 मिनट
केवल लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए1.6 किलोमीटर (1.6 km)7 मिनट
Online Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • 10वीं की अंकसूची / जन्म प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पते का प्रमाण (Address Details)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Eligibility Documents)
  • अनुभव प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण टिप :- आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी फोटो, हस्ताक्षर और सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी नोटिफिकेशन के अनुसार मांगे गए सही फॉर्मेट (JPG/PDF) और दिए गए साइज (KB) में तैयार हों ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

Online Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. Assam Rifles Technical And Tradesman Rally Recruitment 2026 Apply Online 354 Posts Notification के लिए 28 सितंबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार Office of the Directorate General Assam Rifles, Shillong की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt No. I.12016/A Branch (Rect Cell)/2026/1310) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram | WhatsApp | Arattai | Instagram | Facebook
Official WebsiteOfficial Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link