CSIR UGC NET

CSIR UGC NET June 2025 – Application Process, Eligibility, Dates & Exam Details!

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : NTA CSIR UGC NET June 2025 Examination Apply for NET / JRF Exam

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने Council of Scientific & Industrial Research CSIR UGC National Eligibility Test NET Assistant Professor / JRF June 2025 Examination के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) सहायक प्रोफेसर / जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) जून 2025 परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 03 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 23 जून 2025 है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से NTA – Council of Scientific & Industrial Research CSIR की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

NTA CSIR UGC NET Exam June 2025 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)

OnlyJobTalk

NTA CSIR NET June 2025 Exam : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 03/06/2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23/06/2025
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 24/06/2025
  • परीक्षा फॉर्म सुधार की तिथि : 25-26 जून 2025
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले
  • परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : 26-28 जुलाई 2025
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा

💸आवेदन शुल्क

  • सामान्य (General)/ : ₹1150/-
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹600/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग(PH) के लिए : ₹325/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है।
  • आवेदकों को भुगतान करने से पहले भुगतान निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है ताकि भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित बैंक या भुगतान प्रदाता से संपर्क करना मददगार हो सकता है।

NTA CSIR UGC NET Exam June 2025 : 👨🏼‍🎓 आयु सीमा

🔹 जेआरएफ (JRF):

  • परीक्षा संपन्न होने वाले महीने (जुलाई 2025) के पहले दिन तक उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

🔹 सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor):

  • कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। उम्मीदवार किसी भी उम्र में आवेदन कर सकते हैं।

🔹 पीएचडी प्रवेश:

  • कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
  • CSIR UGC NET June 2025 Exam के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

CSIR NET June 2025 Notification :🎓 रिक्त पद एवं योग्यता

परीक्षा का नामCSIR UGC NET
उपलब्ध विषय
NTA CSIR UGC NET
पात्रता मानदंड
NTA CSIR UGC NET Examination June 2025
(CSIR UGC NET परीक्षा जून 2025)
रसायन विज्ञान (Chemical Science)🔸M.Sc या समकक्ष डिग्री आवश्यक है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने चाहिए।
🔸जबकि अनुसूचित जाती (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) / विकलांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक निर्धारित की गई है।
🔸 एकीकृत पाठ्यक्रम, बी.ई / बी.टेक / बी.फार्मा / एमबीबीएस के उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। यह प्रावधान विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को वैज्ञानिक शोध और अकादमिक क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।
पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Science)
जीव विज्ञान (Life Science)
गणितीय विज्ञान (Mathematical Science)
भौतिक विज्ञान (Physical Science)

CSIR NET June 2025 Exam 2025 : 📄फॉर्म कैसे भरें

  1. NTA CSIR UGC NET June 2025 के लिए 03 जून 2025 से 23 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार NTA – Council of Scientific & Industrial Research CSIR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़े।

जेआरएफ योग्य उम्मीदवारों के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया

  • जेआरएफ (JRF) योग्य उम्मीदवारों को यूजीसी (UGC) के न्यूनतम मानक एवं प्रक्रियाओं के अनुसार पीएचडी कार्यक्रम में साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
  • संयुक्त CSIR-UGC NET के श्रेणी-2 और श्रेणी-3 को पीएचडी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालयों/उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) द्वारा संचालित प्रवेश परीक्षाओं के स्थान पर उपयोग किया जा सकता है।
  • श्रेणी-2 और श्रेणी-3 में योग्य उम्मीदवारों के लिए NET परीक्षा में प्राप्त अंकों का 70% वेटेज होगा और 30% वेटेज संबंधित विश्वविद्यालय/HEI द्वारा आयोजित साक्षात्कार/वाइवा वॉस के प्रदर्शन पर आधारित होगा। पीएचडी प्रवेश NET अंकों और साक्षात्कार अंकों के संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा।
  • पीएचडी प्रवेश के लिए, श्रेणी-2 और श्रेणी-3 में NET परीक्षा में प्राप्त अंकों की वैधता परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष तक रहेगी।
  • NET परीक्षा का परिणाम परसेंटाइल (Percentile) में घोषित किया जाएगा, साथ ही उम्मीदवार के प्राप्त अंकों/सामान्यीकृत अंकों (यदि परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित होती है) को प्रदर्शित किया जाएगा। यदि किसी विषय की परीक्षा एकाधिक शिफ्ट में होती है, तो अंकों को इक्वी-परसेंटाइल पद्धति (Equi-percentile method) से सामान्यीकृत किया जाएगा और परिणाम परसेंटाइल व सामान्यीकृत अंकों के साथ घोषित किया जाएगा।
  • जेआरएफ-नेट (JRF-NET), सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) और ‘केवल पीएचडी प्रवेश’ के लिए पात्र उम्मीदवारों की संख्या परिणाम समिति (Results Committee) द्वारा तय की जाएगी।

🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक

Download Exam NoticeClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Join Channel / GroupTelegram WhatsApp
Official WebsiteOfficial Website

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link