OnlyJobTalk
MP Income Certificate Apply Online : सम्पूर्ण विवरण
सुशासन की ओर एक नवीन अध्याय जोड़ते हुए, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संदर्भ में सी.एम. जन सेवा योजना का शुभारम्भ किया गया था | इस योजना के द्वारा नागरिकों को वर्तमान में लोक सेवा गारंटी की सर्वाधिक जन उपयोगी सेवाएँ (आय प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, खसरा, खतौनी (बी-1), नक्शा एवं भू–अधिकार पुस्तिका) 181 पर कॉल के माध्यम से प्रदाय की जा रही है |
- आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र की नि:शुल्क सेवा, नागरिक अपने आधार कार्ड में उल्लेखित जानकारी अनुसार एक दिवस में मोबाइल पर WhatsApp के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं |
उक्त सेवा प्राप्त करने हेतु नागरिक का स्वयं का समग्र मेम्बर आईडी का आधार से EKYC होना अनिवार्य है | - सी.एम. जन सेवा (181) के माध्यम से खसरा, खतौनी (बी-1), नक्शा की प्रमाणित प्रतिलिपि एवं भू–अधिकार पुस्तिका प्रति पृष्ठ 10रू में प्राप्त की जा सकती है |
- सी.एम. जन सेवा (181) के माध्यम से खसरा, खतौनी (बी-1), नक्शा की प्रतिलिपि (Specimen Copy) मोबाइल पर लिंक (SMS) के माध्यम प्राप्त की जा सकती है |
📢 आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या है
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) मध्य प्रदेश में निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो उनकी वार्षिक आय को प्रमाणित करता है। यह प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों, सब्सिडी, और आरक्षण का लाभ उठाने के लिए आवश्यक होता है।
📢 MP Online Portal के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें।
- MP Online Portal पर लॉगिन करें।
- “MP ई-डिस्ट्रिक्ट” पर क्लिक करें या नीचे दी गई लिंक से आवेदन करें।
- “सामान्य प्रशासन” पर क्लिक करें।
- “6.2 क़ानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण पत्र प्रदाय करना” पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
नोट :- MP Online से आवेदन करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर होना अनिवार्य हैं ।
📢 MP e-District Portal से Income Certificate के लिए आवेदन प्रक्रिया :-
- MP e-District Portal ( mpedistrict.gov.in) पर जाएं:
- “नागरिक लॉगिन” पर क्लिक करें।
- अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है तो लॉगिन करें।
- अगर रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो “नया पंजीकरण” करें।
- सेवा चयन करें:”आय प्रमाण पत्र” विकल्प चुनें।
- आवेदन पत्र भरें: नाम, पता, आय स्रोत, वार्षिक आय जैसी जानकारी भरें।
- आवेदन सबमिट करें: सबमिट करने के बाद आवेदन संख्या (Application Number) नोट कर लें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
📢 CM Helpline 181 से Income Certificate के लिए आवेदन प्रक्रिया :-
अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए।
- अब आपको सिर्फ 181 पर कॉल करना होगा। और उनको बोलना होगा आय प्रमाण पत्र बनवाना है।
- फिर आपका कॉल सी.एम जन सेवा में ट्रान्सफर किया जायेगा।
- यहां आधार नंबर और मांगी गई जानकारी बताना होगा।
- आधार में लिंक मोबाइल नम्बर से OTP द्वारा वेरीफाई कराना होगा।
- उसके बाद आपसे मांगी गई सभी जानकारी बतानी होगी।
- इसके बाद आपको मैसेज के माध्यम से एक लिंक भेजी जाएगी जिसको ओपन करने पर आपके द्वारा बताई गई जानकारी दिखाई देगी जिसको आपको वेरीफाई करना होगा।
- और अब आपको प्रमाणपत्र एक दिन में वाॅट्सऐप पर मिल जाएगा।
ये योजना लाखों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए वरदान साबित होगी, जो प्रतिदिन इन सेवाओं के लिए हजारों की संख्या में आवेदन देते हैं। एक फोन कॉल पर नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य बन गया है।
CM शिवराज ने कहा कि मात्र आधार कार्ड की जानकारी देकर अब लोग मात्र एक दिन में प्रमाण-पत्र घर बैठे WhatsApp के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। आज से हम योजना को दो सर्वाधिक जन उपयोगी सेवाएं- आय प्रमाण-पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के जरिए प्रारंभ कर रहे हैं।
📢 Income Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आई डी
- मोबाइल नंबर
- स्वप्रमाण पत्र
- पुराना आय प्रमाण (यदि हो तो)
🔗 Important Links for मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
Important Links | Link |
---|---|
Apply Income Through MP Online | Click Here |
Apply Income Through MP e-District | Click Here |
Apply Income Through CM Helpline 181 | Click Here |
Download Income Certificate / Status | Click Here |
Download income Certificate Self Declaration Form | Click Here |
Join Channel / Group | Telegram | WhatsApp |
MP E-District Official Website | Click Here |