IRFC Assistant

IRFC Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 Apply Now

Facebook
WhatsApp
Telegram

📰 पद का नाम : IRFC Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 Apply Online

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने IRFC Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Indian Railway Finance Corporation (IRFC) Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 Notification परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 04 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से Indian Railway Finance Corporation (IRFC) की ऑफिशियल वेबसाइट या निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। उपरोक्त परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

IRFC Assistant, Assistant Manager Vacancy 2026 से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की जानकारी, और अन्य सभी विवरणों के लिए पूरी जानकारी निचे दी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन ध्यान से पढ़ें।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC)

Only JobTalk

Indian Railway Finance Corporation IRFC Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 : सम्पूर्ण विवरण

📅महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि : 04 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 मई 2026 (रात 23:45 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 01 मई 2026
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
  • कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा आयोजित करने की दिनाँक : जून 2026
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि : जल्द सूचित किया जायेगा
💰आवेदन शुल्क (Application Fees)
  • सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग के लिए : ₹500/-
  • अनुसूचित जाती (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग (PH) के लिए : ₹0/-
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए : ₹0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
IRFC Recruitment 2026 Notification :🎂 आयु सीमा (Age Limit)
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • IRFC Recruitment 2026 Notification के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
IRFC Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 :🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
पद का नाम (Post Name)शैक्षणिक योग्यता (Essential Qualification)
असिस्टेंट (NE5 लेवल)
(Assistant – NE5 Level)
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कॉमर्स में 3 साल की बैचलर डिग्री (B.Com) उत्तीर्ण होना चाहिए। और (And)
🔸इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर / फाइनेंस (E1 लेवल)
(Assistant Manager/Finance – E1 Level)
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कॉमर्स में 3 साल की बैचलर डिग्री (B.Com) उत्तीर्ण होना चाहिए। और (And)
🔸इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) से CA/CMA पास होना चाहिए। या (OR)
🔸किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फाइनेंस में 2 साल का रेगुलर MBA / पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM Finance) उत्तीर्ण होना चाहिए।
IRFC Assistant, Assistant Manager Recruitment 2026 :🪑 पदों का श्रेणीवार विवरण
पद का नाम (Post Name)URSC ST OBC EWSकुल पद
असिस्टेंट (NE5)060202040216
असिस्टेंट मैनेजर / फाइनेंस (E1)020101020107
Indian Railway Finance Corporation (IRFC) Recruitment 2026 :🪑 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का विवरण
  1. परीक्षा का प्रकार: परीक्षा सिंगल-स्टेज (एकल चरण) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी, जिसमें भाग ‘A’ (Part A) और भाग ‘B’ (Part B) शामिल होंगे।
  2. प्रश्नों का स्वरूप: CBT के भाग A और B में 1-1 अंक के कुल 100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Objective Type Questions) होंगे।
  3. परीक्षा की अवधि: परीक्षा का कुल समय 90 मिनट होगा (स्क्राइब सुविधा वाले योग्य PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)।
  4. नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन): परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/4 (0.25) भाग काटा जाएगा।
  5. प्रश्न पत्र की भाषा: प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी में सेट किया जाएगा। किसी भी विसंगति की स्थिति में प्रश्नों का अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।

CBT का सिलेबस और अंकों का वितरण (Syllabus and Marks Distribution)

भाग ‘A’ (Part A) – पोस्ट कोड 01 और 02 दोनों के लिए:

  • गणित / संख्यात्मक क्षमता (Mathematics / Numerical Ability): 20 प्रश्न
  • सामान्य जागरूकता (General Awareness): 10 प्रश्न
  • तार्किक क्षमता / सामान्य बुद्धिमत्ता (Logical Reasoning/General Intelligence): 10 प्रश्न
  • रेलवे / IRFC के बारे में ज्ञान (Knowledge about Railways/IRFC): 10 प्रश्न
  • कुल प्रश्न: 50

भाग ‘B’ (Part B) – संबंधित पद के विषय पर आधारित:

  • असिस्टेंट (NE-5) [पोस्ट कोड 01]: कॉरपोरेट अकाउंटिंग, इनकम टैक्स कानून और प्रैक्टिस, अप्रत्यक्ष कर कानून, कॉरपोरेट कानून, कॉस्ट अकाउंटिंग, व्यवसाय में कंप्यूटर एप्लीकेशन, प्रबंधन के सिद्धांत, वित्तीय प्रबंधन के मूल सिद्धांत, ऑडिटिंग और कॉरपोरेट गवर्नेंस, वित्तीय रिपोर्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, ई-फाइलिंग ऑफ रिटर्न्स, बैंकिंग और बीमा आदि से संबंधित 50 प्रश्न (50 अंक) पूछे जाएंगे।
  • असिस्टेंट मैनेजर/फाइनेंस (E-1) [पोस्ट कोड 02]: अकाउंटिंग और IND AS मानक, वित्तीय रिपोर्टिंग, रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन, ऑडिटिंग, व्यावसायिक नैतिकता, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, कॉरपोरेट और आर्थिक कानून, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर कानून, एंटरप्राइज इंफॉर्मेशन सिस्टम, रिस्क मैनेजमेंट, वित्तीय सेवाएं और कैपिटल मार्केट, ई-फाइलिंग आदि से संबंधित 50 प्रश्न (50 अंक) पूछे जाएंगे।

न्यूनतम योग्यता अंक (Qualifying Marks) विभिन्न श्रेणियों के लिए CBT में न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार होंगे:

  • UR/EWS: 40%
  • SC/OBC-NCL: 30%
  • ST: 25%

इंटरव्यू (केवल असिस्टेंट मैनेजर/फाइनेंस, पोस्ट कोड-02 के लिए)

  • असिस्टेंट मैनेजर (E1 लेवल) पद के लिए, रिक्तियों की संख्या के अधिकतम 3 गुना उम्मीदवारों को (श्रेणीवार) CBT की मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची CBT के अंकों को 80% और इंटरव्यू के अंकों को 20% वेटेज (Weightage) देकर तैयार की जाएगी।

नॉर्मलाइजेशन (Normalization) यदि एक ही पद के लिए CBT परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट (पारी) में आयोजित की जाती है, तो परसेंटाइल-आधारित नॉर्मलाइजेशन (Percentile-based Normalization) प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

IRFCL Assistant Recruitment 2026 Online Form : 📝 आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ (3 सप्ताह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए) और 100kb से 200kb के बीच jpg या jpeg में होना चाहिए।
  • आवेदक को सफेद कागज पर केवल काले पेन (Black ink pen) से हस्ताक्षर 80kb से 150kb के बीच jpg या jpeg में होना चाहिए।
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) 80kb से 150kb के बीच jpg या jpeg में होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) के दस्तावेज़/मार्कशीट 100kb से 1000kb के बीच jpg/jpeg या PDF में होना चाहिए।
  • SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD उम्मीदवारों के लिए जाति/श्रेणी/विकलांगता प्रमाण पत्र (Caste/Category/Disability Certificate) 100kb से 1000kb के बीच jpg/jpeg या PDF में होना चाहिए।
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) उम्मीदवारों के मामले में डिस्चार्ज प्रमाण पत्र (Discharge Certificate) 100kb से 1000kb के बीच jpg/jpeg या PDF में होना चाहिए।
IRFCL Assistant Vacancy Exam Form : 👨‍💻 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
  1. IRFC Assistant (NE5 Level) and Assistant Manager /Finance (E1 Level) Recruitment 2026 Vacancy के लिए 04 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
  2. उम्मीदवार INDIAN RAILWAY FINANCE CORPORATION LIMITED NEW DELHI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए गए “Apply Online” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. भर्ती के अनुसार मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें, आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, और चेक करें कि सभी जानकारी सही से और पूरी भरी है।
  4. मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें, सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ दिए गए फॉर्मेट जैसे (JPG/PDF) और सही साइज में हैं।
  5. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक हो, तो शुल्क का भुगतान करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करें, भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद (Payment Receipt) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित संभाल कर रखें।
  7. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें, आवेदन सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट लें कर भविष्य के लिए संभाल कर रखे।
    • अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफ़िकेशन (Advt. No. 01/2026) जरूर ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी से फॉर्म रद्द हो सकता है।
🔗सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Follow OnlyJobTalkTelegram WhatsApp Arattai Instagram Facebook
Official WebsiteIRFC Official Website
Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
Secret Link