Skip to content
onlyjobtalk
  • Home
  • Latest Job
  • Admit Card
  • Answer Key
  • Result
  • Apprenticeship
  • Admission
  • Home
  • Latest Job
  • Admit Card
  • Answer Key
  • Result
  • Apprenticeship
  • Admission
Gaon Ki Beti Yojana

Gaon Ki Beti Scholarship Yojna Form Apply Online 2025-26 Complete Guide

Facebook
WhatsApp
Telegram
  • Vipin Bankhede
  • March 7, 2026
  • 8:35 pm

Gaon Ki Beti Yojan Scholarship : यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। ( MP Gaon Ki Beti Scheme ) को मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया है, ताकि राज्य की सभी गांव की बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने में तकलीफ न हो।

Gaon Ki Beti online Form भरने के बाद स्कॉलरशिप के जरिये सभी बेटियां अपनी पढ़ाई जारी रख पायेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की उन होनहार बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की वे छात्राएँ, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। ऐसी छात्राए आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, फॉर्म कैसे भरे आदि जानकारी निचे दी गई है।

Gaon Ki Beti Yojna (गाँव की बेटी योजना)

Madhya Pradesh Scholarship Portal 2.0

छात्रवृत्ति योजना का सम्पूर्ण विवरण

Gaon Ki Beti : Objectives/उद्देश्य

Gaon Ki Beti योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रत्येक गांव से प्रति वर्ष 12 वीं कक्षा प्रथमश्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को हर वर्ष 500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 10 माह तक 5000/- रूपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है।

Gaon Ki Beti : Eligibility/पात्रता

  • छात्रा को गाँव की निवासी होना अनिवार्य है।
  • गाँव में रहकर गाँव की पाठशाला से 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60% प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।  
  • गाँव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास गाँव की बेटी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • सामान्य (Gen)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग BPL परिवारों की छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Gaon Ki Beti Yojana 2025 : महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  1. गाँव की बेटी योजना का फॉर्म ( जिसका लिंक निचे दिया गया है )
  2. पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो कॉलेज ड्रेस में
  3. कक्षा 10 वीं की अंकसूची
  4. कक्षा 12 वीं की अंकसूची
  5. पिछली कक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट
  6. प्रवेश रसीद
  7. पालक का आय प्रमाण पत्र
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. स्थाई प्रमाण पत्र
  10. बैंक पासबुक

Gaon Ki Beti Yojana Online Form कैसे भरें?

👉 Gaon Ki Beti Yojana Online Registration करने के लिए सबसे पहले आपको MP Scholarship Portal 2.0 पर जाना होगा जिसकी लिंक निचे दी गई है।

Gaon Ki Beti Yojna Portal
Gaon Ki Beti Yojana Portal

👉 Gaon Ki Beti Yojana का Registration करने के लिए निचे दी गई “Registration” लिंक पर क्लिक करें।

नोट :-
  1. समग्र आईडी में e-kyc होना आवश्यक है इसके बिना आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
  2. आधार में मोबाइल नम्बर लिंक होना चाहिए जिससे OTP द्वारा वेरीफाई किया जा सके।
  3. यदि आपके पास यूजर आई.डी पासवर्ड पहले से है तो दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
  4. “पहले से रेजिस्टर्ड एप्लिकेंट” पर क्लिक करे और यूजर आई.डी पासवर्ड डालकर लॉगिन करे।

👉 ऊपर दिया गया पेज खुलेगा जिसमे आपको “नया एप्लिकेंट आवेदन करें / New” बटन पर क्लिक करना होगा।

Gaon Ki Beti

👉 ऊपर दिया गया पेज खुलेगा जिसमें आवेदक का समग्र आईडी डालना होगा।

Gaon Ki Beti

👉 अब मोबाइल नम्बर वाले कॉलम में जो मोबाइल नं के चार अंक दिख रहे है उस पर OTP आएगा कॅप्चा कोड डालकर “Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।

Gaon Ki Beti

👉 अब मोबाइल नम्बर पर 8 अंको का एक OTP आएगा जिसको ओ. टी. पी. वाले बॉक्स में डालें और “Validate OTP” बटन पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर विद्यार्थिओं को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, केटेगरी, जेंडर, समग्र आई डी, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी भरकर “चेक फॉर वेलिडेशन” पर क्लिक करना होगा !

अब आपके सामने यूजर आईडी पासवर्ड का पेज खुलेगा जिसको आप प्रिंट करके रख सकते है।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त हुए यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन करके Goan ki Beti Yojana का फॉर्म भरा जा सकता है।

लॉगिन करने के बाद गाँव की बेटी योजना ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी भरकर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।

सम्पूर्ण जानकारियां भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करके फाइनल सबमिट करे।

फाइनल सबमिट करने के बाद एप्प्लिकशन को लॉक करना होगा लॉक करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर उसके साथ ऊपर दिए गए सभी महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स लगाकर कॉलेज में जमा करना है, फिर इसके आगे की प्रोसेस कॉलेज द्वारा की जाती है।

  • निर्धारित तिथियों में प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आवेदन किये जाते हैं ।
  • आपके महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वीकृति दी जाती है।
  • स्वीकृति के उपरांत विद्यार्थियों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाती है।
  • यह योजना प्रोत्साहन योजना है, अतः हितग्राही छात्रा इसके साथ अन्य योजनाओं का भी लाभ ले सकती है।
अधिक जानकारी के लिए Join Our WhatsApp Group

सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक

Apply Online –>Registration / Login
Download Notification –>Click Here
Download PDF FormClick Here
Find Institutes CodesClick Here
Course & Branch DetailsClick Here
Join Channel / Group –>Telegram | WhatsApp | Arattai | Instagram | Facebook
Scholarship 2.0 Official Website –>Official Website

Gaon Ki Beti Yojana : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

‘गांव की बेटी योजना‘ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

  1. गांव की बेटी योजना क्या है?
    • यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता मिल सके।
  2. इस योजना के लिए पात्रता क्या है?
    • छात्रा का ग्रामीण क्षेत्र की निवासी होना आवश्यक है।
    • 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों।
    • मध्य प्रदेश राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण की हो।
  3. योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?
    • चयनित छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
  4. आवेदन प्रक्रिया क्या है?
    • छात्राएं अपने संबंधित विद्यालय या निकटतम शिक्षा विभाग कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
    • आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होता है।
  5. आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
    • 12वीं कक्षा की अंकसूची की प्रमाणित प्रति।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    • आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित की जाती है।
    • सटीक तिथियों के लिए संबंधित विद्यालय या शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें।
  7. क्या यह योजना केवल स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए है?
    • हां, यह योजना मुख्य रूप से स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  8. क्या शहरी क्षेत्र की छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
    • नहीं, यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए है।
  9. योजना के तहत कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?
    • प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित की जाती है और समय-समय पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
  10. अधिक जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?
    • अधिक जानकारी के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या निकटतम जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करें।

यह योजना ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहायता करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Picture of Vipin Bankhede

Vipin Bankhede

Only JobTalk provides you all latest Govt./Pvt. Jobs, Results, Admit Cards info.
PrevPreviousOrdnance Factory Itarsi Tenure Based CPW Recruitment 2026 Apply Offline
NextLatest MPTAAS Profile Registration 2026: Easy Online Scholarship Application GuideNext
PGCIL POWERGRID Non Executive
Latest Job

PGCIL POWERGRID Non Executive Recruitment 2026 Apply Now

April 20, 2026
LIC HFL Junior Assistant
Latest Job

LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026 Apply Online Now

April 19, 2026
Patna High Court Computer Operator
Latest Job

Patna High Court Computer Operator Cum Typist Recruitment 2026 Apply Now

April 18, 2026
Onlyjobtalk
Facebook Youtube Telegram Whatsapp

Only JobTalk

For Video content, Subscribe Us us on Youtube

Subscribe

Recent Posts

.
  • PGCIL POWERGRID Non Executive Recruitment 2026 Apply Now
  • LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026 Apply Online Now
  • Patna High Court Computer Operator Cum Typist Recruitment 2026 Apply Now
  • RBI Junior Engineer JE Recruitment 2026 Apply Now
  • NHPC Apprentice Recruitment 2026 Apply Now
  • Territorial Army Commission Army Officer Recruitment 2026 Apply Now
  • MP Board 10th and 12th Class Result 2026 – Released Check Now
  • SSC Various Selection Post 14th Recruitment 2026 Apply Now
  • Indian Army 95th SSC RVC Veterinary Graduates 2026 Batch Apply Now
  • ICSIL Data Entry Operator DEO and Multi Tasking Staff MTS Recruitment 2026 Apply Now
WhatApp
facebook
onlyjobtalk

यह वेबसाइट सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथियों की सटीक और त्वरित जानकारी प्रदान करने का एक अच्छा स्रोत है। हमारा उद्देश्य यह है कि प्रत्येक युवा को सही और विश्वसनीय जानकारी मिल सके. 

Email - info@onlyjobtalk.com
Facebook Telegram Youtube Whatsapp

Quick Links

  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy